फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police shot at the young man leg in Mohali of Punjab

मोहाली: तलाशी लेने से भड़का युवक, पुलिस से भिड़ा, पुलिसकर्मी ने पैर पर मारी गोली

Mon, 27 Jun 2022 01:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jun 2022 01:17 AM IST
सार

अस्पताल में घायल हितेश ने बताया कि उसके जीजा और बहन हैबतपुर रोड पर खड़े थे। तभी एक पुलिस दल आया और बैग की तलाशी लेने के नाम पर बदसलूकी करने लगा। उसकी बहन ने उसे घटनास्थल पर बुलाया जहां पुलिस ने उसके पैर पर गोली चला दी जिससे वह और उसकी दो बहनें घायल हो गईं।

विज्ञापन
Police shot at the young man leg in Mohali of Punjab
घायल हितेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले में हैबतपुर रोड पर रविवार देर शाम एक युवक की तलाशी को लेकर पुलिस व कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। पुलिस का आरोप है कि उस युवक ने कुछ युवक बुलाए जिन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीएमसीएच-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मुबारिकपुर चौकी के प्रभारी सहायक निरीक्षक बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस दल के साथ हैबतपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर बैग लेकर आए युवक-युवती से पूछताछ की। इस दौरान युवक के बैग की तलाशी लेने की बात कही तो बगल में खड़ी युवती पुलिस से उलझ गई। इस बीच बहस इतनी बढ़ गई कि युवक ने अपने साथियों को बुलाया जिन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


पुलिस पार्टी जान बचाने के लिए मौके से भागने लगी तो वे पीछे भागे। पुलिस पार्टी ने नौजवानों को डराने के लिए हवाई फायर भी किया लेकिन इसके बावजूद भी वे नहीं हटे तो पुलिस पार्टी ने अपनी जान बचाने के लिए एक शख्स के पैर पर गोली चलाई जिसके बाद पुलिस पार्टी ने मौके से भाग कर जान बचाई। इस दौरान हमलावरों ने एक पुलिसकर्मी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल का आरोप- पुलिस ने की बदसलूकी, गोली चलाने वाला ने किया था नशा
अस्पताल में घायल हितेश ने बताया कि उसके जीजा और बहन हैबतपुर रोड पर खड़े थे। तभी एक पुलिस दल आया और बैग की तलाशी लेने के नाम पर बदसलूकी करने लगा। उसकी बहन ने उसे घटनास्थल पर बुलाया जहां पुलिस ने उसके पैर पर गोली चला दी जिससे वह और उसकी दो बहनें घायल हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि गोली चलाने वाला पुलिसकर्मी नशे में था।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर नौजवानों की ओर से कब्जे में लिए गए पुलिसकर्मी को छुड़वा कर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं दूसरी पार्टी के घायल लोगों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें बनती कार्रवाई की जाएगी। -जसकंवल सिंह, थाना प्रभारी, डेराबस्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed