फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Raid in Village to Stop Drug Smuggling

पुलिस ने ली पूरे गांव की तलाशी, जानिए क्या मिला

Sat, 24 May 2014 06:52 PM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 24 May 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
Police Raid in Village to Stop Drug Smuggling

पंजाब पुलिस प्रमुख सुमेध सिंह सैनी के नशे की तस्करी रोकने के लिए जारी सख्त हिदायतों के बाद शुक्रवार देर रात गांव दौलेवाला को चार जिलों की पुलिस ने घेर लिया और घर-घर की तलाशी ली।

विज्ञापन


फिरोजपुर रेंज के डीआईजी अमर सिंह चाहल और जिला पुलिस प्रमुख एस भूपथी की निगरानी में फरीदकोट, फिरोजपुर, बरनाला और मोगा पुलिस के करीब चार सौ से अधिक मुलाजिमों ने रात करीब 2 बजे गांव की घेराबंदी की।
विज्ञापन


इससे पहले गांव की चौकी के सभी पुलिस कर्मियों के अलावा चारों जिलों के पुलिस वालों को मोगा पुलिस लाइन में इकट्ठा किया गया। वहां सभी के मोबाइल बंद करवा दिए गए और साथ ही किसी को भी फोन न करने और न सुनने की हिदायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली नेता से दो घंटे पूछताछ की

Police Raid in Village to Stop Drug Smuggling

इस दौरान नशा तस्करी के शक में एक संस्था के प्रमुख और अकाली नेता से थाना कोट ईसेखां में 2 घंटे अधिकारियों ने पूछताछ भी की। गांव के बाकी पुरुषों और महिलाओं को थाना फतेहगढ़ पंजतूर में ले जाकर पूछताछ की गई, जो देर शाम तक जारी रही।

पुलिस ने छह महिलाओं और पांच पुरुषों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है, वहीं कई लोगों के खिलाफ मुखबरी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

एसएसपी एस भूपथी ने बताया कि इस छापे के दौरान पुलिस को सौ ग्राम हेरोइन, 15 बाइक, दो स्कार्पियो, एक फार्च्यूनर और पांच लाख 48 हजार का कैश मिला है, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

काफी दिनों से मिल रही थी शिकायतें

Police Raid in Village to Stop Drug Smuggling

डीआईजी अमर सिंह चाहल ने बताया कि गांव दौलेवाला के बारे में काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

उन्होंने बताया कि गांव में से चौकी खत्म कर दी गई और अब चौकी की जरूरत भी नहीं रही। इस दौरान गिरफ्तार महिलाओं ने कहा कि उनके पति नशेड़ी होने के कारण और कमाई का कोई साधन न होने के कारण उन्होंने यह धंधा अपनाया है।

एक महिला ने बताया कि एक हेरोइन तस्कर को कुछ दिन पहले तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तो अब उसकी मां यह धंधा चला रही है।

मिनी चंडीगढ़ के नाम से भी जाना जाता है दौलेवाला

Police Raid in Village to Stop Drug Smuggling

गांव दौलेवाला को मिनी चंडीगढ़ भी कहा जाता है। चंडीगढ़ से महंगी कारों में नौजवान लड़के लड़कियां नशे की पूर्ति के लिए यहां आते हैं। इस गांव के 80 प्रतिशत लोग नशे का कारोबार करते हैं।

औसतन हर घर के लोगों के खिलाफ तस्करी का केस दर्ज है और सैकड़ों पुरुष-महिलाएं जेलों में हैं। गांव में ज्यादातर लोग राय सिख बिरादरी के हैं। गांव में खंडहर मस्जिद नशे के टीके लाने का अड्डा है।

इस गांव के लोग पहले शराब-भुक्की और अब स्मैक-हेरोइन का धंधा कर रहे हैं और इन का राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक नेटवर्क है।

पुलिस पहले सख्ती करती तो यह हाल न होता

Police Raid in Village to Stop Drug Smuggling

गांव के पूर्व सरपंच रनजीत सिंह भोला ने कहा कि तस्करी के कारण गांव के माथे पर कलंक लग गया है। गांव की बुरी आर्थिकता ने लोगों को तस्करी में धकेला है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पहले सख्ती करती तो आज गांव का यह हाल न होता। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई छोटे तस्करों तक ही सीमित रहती थी। गांव के लोगों को नशे की दलदल से निकालने के लिए कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी ने कोई प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed