फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police_nabbed_theaf

आधे घंटे में ही दबोच लिया बाइक चोर

Fri, 22 Nov 2013 09:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
police_nabbed_theaf
पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने वीरवार को सेक्टर 22 की डिस्पेंसरी के पास नाका लगाकर वारदात के आधे घंटे बाद ही दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए चोर की पहचान मौलीजागरां निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सेक्टर 22 से चोरी हुई दो बाइक बरामद कीं। कजहेड़ी निवासी बबलू की शिकायत पर सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने संदीप केखिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कजेहड़ी निवासी बबलू ने पुलिस को शिकायत दी कि सेक्टर-22 की पार्किंग से शाम साढ़े पांच बजे के करीब उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है।

सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल ओमवीर ने पुलिस जवानों के साथ डिस्पेंसरी के पास नाका लगाया। नाके के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर आ रहे मौलीजागरां के संदीप को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल मौलीजागरां से बरामद कर ली। पुलिस पकड़े गए चोर से अन्य चोरी की वारदात के बारे में पता लगाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed