{"_id":"5ee0b33cd04d836e95229893","slug":"police-man-death-while-duty-on-haryana-punjab-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद की स्टेनगन से चली गोली, गर्दन से होते सिर में जा घुसी, एएसआई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुद की स्टेनगन से चली गोली, गर्दन से होते सिर में जा घुसी, एएसआई की मौत
Wed, 10 Jun 2020 03:47 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 10 Jun 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर जाखल के कड़ैल बैरियर नाके पर तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई कृष्णदेव सिंह (47) की संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की स्टेनगन से निकली गोली लगने से मौत हो गई। स्टेनगन की गोली एएसआई की गर्दन से सिर पर लगी। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले में यह भी जांच कर रही है यह आत्महत्या है या फिर एक हादसा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जाखल पुलिस थाना प्रभारी इंद्रजीत सहित मूनक पुलिस थाना के डीएसपी बूटा सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पंजाब पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद अक्समात गोली चलने का मामला दर्जकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव ले जाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरियाणा-पंजाब सीमा पर जाखल के कड़ेल बैरियर पर लॉकडाउन के कारण पंजाब पुलिस ने नाका लगाया है। मंगलवार को ही खनौरी पुलिस थाना से बदलकर एएसआई कृष्ण देव सिंह को यहां नाके पर तैनात किया गया था। जाखल के साथ लगते लहरागागा के गांव शेखूवास निवासी 47 वर्षीय कृष्ण देव सिंह यहां पर अपने दो अन्य पुलिसवालों के साथ बुधवार सुबह ड्यूटी दे रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान सुबह 8 बजे ड्यूटी पर तैनात कृष्ण देव सिंह नाके के पास एक प्लॉट में बने शौचालय में गया। जहां कुछ ही देर बाद अंदर से गोली चलने की आवाज आई। नाके पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने उसी समय दौड़कर जब वहां देखा तो कृष्ण देव सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था। पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी तुरंत मूनक पुलिस थाना में दी। एएसआई गुरमीत सिंह, एएसआई कुलविंदर सिंह, डीएसपी बूटा सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
डीएसपी बूटा सिंह ने कहा कि एएसआई कृष्ण देव सिंह को गोली लगने से मौत हुई है। यह मामले की जांच कर रहे हैं। कारणों का भी पता लगाने के प्रयास हैं। फिलहाल अक्समात मौत होने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही कुछ तथ्य सामने आएंगे।