फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Man Death while Duty on Haryana Punjab Border

खुद की स्टेनगन से चली गोली, गर्दन से होते सिर में जा घुसी, एएसआई की मौत

Wed, 10 Jun 2020 03:47 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 10 Jun 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Police Man Death while Duty on Haryana Punjab Border
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर जाखल के कड़ैल बैरियर नाके पर तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई कृष्णदेव सिंह (47) की संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की स्टेनगन से निकली गोली लगने से मौत हो गई। स्टेनगन की गोली एएसआई की गर्दन से सिर पर लगी। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस मामले में यह भी जांच कर रही है यह आत्महत्या है या फिर एक हादसा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जाखल पुलिस थाना प्रभारी इंद्रजीत सहित मूनक पुलिस थाना के डीएसपी बूटा सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पंजाब पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद अक्समात गोली चलने का मामला दर्जकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव ले जाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा-पंजाब सीमा पर जाखल के कड़ेल बैरियर पर लॉकडाउन के कारण पंजाब पुलिस ने नाका लगाया है। मंगलवार को ही खनौरी पुलिस थाना से बदलकर एएसआई कृष्ण देव सिंह को यहां नाके पर तैनात किया गया था। जाखल के साथ लगते लहरागागा के गांव शेखूवास निवासी 47 वर्षीय कृष्ण देव सिंह यहां पर अपने दो अन्य पुलिसवालों के साथ बुधवार सुबह ड्यूटी दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सुबह 8 बजे ड्यूटी पर तैनात कृष्ण देव सिंह नाके के पास एक प्लॉट में बने शौचालय में गया। जहां कुछ ही देर बाद अंदर से गोली चलने की आवाज आई। नाके पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने उसी समय दौड़कर जब वहां देखा तो कृष्ण देव सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था।  पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी तुरंत मूनक पुलिस थाना में दी। एएसआई गुरमीत सिंह, एएसआई कुलविंदर सिंह, डीएसपी बूटा सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। 


डीएसपी बूटा सिंह ने कहा कि एएसआई कृष्ण देव सिंह को गोली लगने से मौत हुई है। यह मामले की जांच कर रहे हैं। कारणों का भी पता लगाने के प्रयास हैं। फिलहाल अक्समात मौत होने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही कुछ तथ्य सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed