{"_id":"62b5afb31c46e707ba3c2918","slug":"police-found-dead-body-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में शव मिलने से हड़कंप: बदबू से परेशान राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, पड़ चुके थे कीड़े, पहचान भी नहीं हो सकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बोरे में शव मिलने से हड़कंप: बदबू से परेशान राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, पड़ चुके थे कीड़े, पहचान भी नहीं हो सकी
Fri, 24 Jun 2022 06:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:12 PM IST
सार
इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि हत्यारों के बारे में भी अभी कुछ पता नहीं चला है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए मृतक की पहचान जरुरी है। अगर पहचान हो जाती है तो हत्यारों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में बोरे में बंद शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला गांव जोधेवाल के गांव गहलेवाल का है। बोरे में बंद शव झाड़ियों में मिला है। घटना का पता उस समय चला जब बोरे से बदबू आने लगी और राहगीरों का वहां से निकलना मुश्किल होने लगा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एडीसीपी वन परमिंदर सिंह हीर के साथ एसीपी मुकेश कुमार और थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब बोरा खुलवाया तो शव की हालत काफी खराब थी और शव पर कीड़े पड़ चुके थे। उसके दोनों हाथ और पैर भी बांधे थे। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि गहलेवाल के पास एक बोरा पड़ा था। उससे काफी बदबू आ रही थी। राहगीरों ने पुलिस को बताया तो मौके पर पहुंच जांच की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। हाथ और पैर बांधे थे। हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। आसपास के लोगों को बुला कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन किसी को भी उक्त व्यक्ति के बारे में कुछ पता नहीं था। आसपास के धार्मिक स्थानों से भी घोषणा करवाई गई लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली।
शव अभी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि हत्यारों के बारे में भी अभी कुछ पता नहीं चला है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए मृतक की पहचान जरुरी है। अगर पहचान हो जाती है तो हत्यारों तक पहुंचने में आसानी होगी।