{"_id":"2917e298ee636ee0813d0dce89700bd5","slug":"police-fail-to-found-uber-cab-service-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पकड़ में नहीं आ रही उबर कैब सर्विस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां पकड़ में नहीं आ रही उबर कैब सर्विस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Dec 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रेप की घटना के बाद विवादों में आई उबर कैब अभी तक चंडीगढ़ प्रशासन की पकड़ में नहीं आई है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने वेब बेस्ड दो कैब कंपनियों को तो नोटिस भेज दिए हैं।
विज्ञापन
उबर को अभी तक नोटिस जारी नहीं हुआ है। इस कारण उबर कैब के संचालन पर अभी तक रोक नहीं लग सकी है। कुछ दिन पहले एसटीए के अफसरों को सूचना मिली थी कि उबर के अधिकारी शहर के एक प्राइवेट होटल में ठहरे हैं।
विज्ञापन
एसटीए अधिकारी शुक्रवार को नोटिस लेकर पहुंचे तो उन्हें होटल में कोई मिला ही नहीं। एसटीए के अफसरों का दावा है कि उनकी बात कंपनी से हो गई है। अब सोमवार को कंपनी की टीम चंडीगढ़ आएगी और उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले एसटीए ने मेरू और टैक्सी फॉर श्योर कंपनी की सर्विसेज सस्पेंड कर उन्हें नोटिस जारी किया था। ये कंपनियां बिना रजिस्ट्रेशन शहर में कैब सर्विसेज चला रही थीं। इनकी 150 से ज्यादा कैब शहर में चल रही थीं। पिछले कुछ दिनों में एसटीए ने नाके लगाकर इनकी कई गाड़ियां इंपाउंड भी की हैं।