फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police complaint against parents

बेटी ने दी शिकायत, 'पैरेंट्स ने मारा और धमकाया'

Wed, 26 Aug 2015 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 26 Aug 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
police complaint against parents

मोहाली के सेक्टर-70 निवासी एक लड़की ने अपने पेरेंट्स पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि वह पेरेंट्स से अलग नानी के पास रह रही है।

विज्ञापन


उसके पेरेंट्स ने कुछ दिन पहले उसे खरड़ स्थित घर में  बुलाकर मारपीट की। उसने मौके पर से सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचा, लेकिन थाने आने की बात कहकर चला गया। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रमन प्रीत (23) ने बताया है कि वह कई साल से नानी के साथ सेक्टर-66 के फ्लैट में रह रही है। जबकि उसके पेरेंट्स काफी समय से लंदन में रह रहे हैं। नानी ने ही उसका पालन पोषण किया है। चार दिन पहले पेरेंट्स का फोन आया कि वह इंडिया आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उसे खरड़ के रणजीत नगर स्थित घर में बुलाया। जब वह वहां गई तो उसके माता-पिता और बहन मौजूद थी। जबकि एक कोई अनजान व्यक्ति बैठा था। जैसे ही वह वहां पहुंची तो उसके पेरेंट्स उससे मिलने की बजाय उस पर भड़क गए। साथ ही बिना कुछ पूछे उन्होंने गाली गलौच करते हुए उसकी पिटाई शुरू दी।

इसके बाद उसने शो मचा दिया तो उन्होंने छोड़ दिया। इसके बाद उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। सूचना मिलते ही मौके पर एक पुलिसकर्मी पहुंचा। लेकिन न तो उसने उनकी शिकायत सुनी और न ही आरोपियों पर कार्रवाई की।


इसके बाद उससे कहा कि वह अगले दिन सुबह थाने में आकर शिकायत दें। रमन ने बताया कि वह सोमवार सुबह थाने में शिकायत देकर आई। उस समय थाने में मौजूद अधिकारी ने कहा कि जब वह दूसरी पार्टी को बुलाएंगे तो उसे भी सूचना देंगे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed