फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police caught four including 290 boxes of liquor in Patiala

Patiala: पंजाब से हरियाणा में कर रहे थे तस्करी, 290 पेटी शराब समेत चार को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 08 Aug 2022 06:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Aug 2022 06:23 PM IST
सार

पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करके इनके खिलाफ थाना जुल्कां में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि इनसे गहनता के साथ पूछताछ हो सके।

विज्ञापन
Police caught four including 290 boxes of liquor in Patiala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब से सस्ती शराब खरीदकर हरियाणा में महंगे दामों पर बेचने वाले चार तस्करों को पुलिस ने भारी मात्रा में शराब समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना जुल्कां में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह निवासी खांसा जिला पटियाला, रवि सोकण निवासी हिसार हरियाणा, हरमन कोहली निवासी गुरबख्श कॉलोनी पटियाला और शिवम निवासी गांव बहोनिया जिला कनौच यूपी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

 
थाना जुल्कां के सहायक थानेदार जीत सिंह समेत पुलिस पार्टी गांव रोहड़ जंगीर में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चार व्यक्ति पंजाब से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर हरियाणा में महंगे रेट पर बेचते हैं। इसके आधार पर नाकाबंदी करके आरोपी मलकीत सिंह व रवि सोकण को कार समेत, हरमन कोहली को एक अन्य कार के साथ और शिवम कुमार को कैंटर के साथ पकड़ा गया। 
विज्ञापन


जब इन वाहनों की तलाशी ली गई तो इसमें से 290 पेटी शराब बरामद की गई। आरोपी इस शराब को हरियाणा लेकर जा रहे थे, ताकि वहां महंगे दामों पर बेच सके। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करके इनके खिलाफ थाना जुल्कां में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि इनसे गहनता के साथ पूछताछ हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed