फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Caught 50 Lakh Drugs from Nigerian Drug Smugglers

लाखों के ड्रग्स समेत 2 और नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2015 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 18 Jan 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
Police Caught 50 Lakh Drugs from Nigerian Drug Smugglers

ड्रग्स तस्करी और बिक्री के मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को ही मामले में दो नाइजीरियन ओजोमा जस्टिन और ओनेका लेच्यूक्वू अलेका को सेक्टर-पांच के बस अड्डे के पास से नशीले पदार्थों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


उनके पास से पुलिस को हेरोइन, कोकीन,  मेथीन, ब्राउन शुगर, 15 हजार नकदी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, सहित कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मामले में सबसे पहले तीन जनवरी को गिरफ्तार आरोपी और तस्करी का किंगपिन सिसई मलिक को भी शनिवार को अदालत में पेश करने के पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


मामले में लोकल नेटवर्क को भी पुलिस खंगाल रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि चार से पांच अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। शुक्रवार को रात गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद नशीले पदार्थों के बारे में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली से नशा लाकर वह यहां बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि इस मामले में गिरफ्तार सिएरा लिओन निवासी सिसई मलिक से उनकी पंचकूला में मुलाकात हुई थी। आरोपियों के कब्जे से बरामद नशीले पदार्थों की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।


पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से लगातार इस इलाके में आरोपी सक्रिय थे और अलग अलग स्थानों पर रहकर खरीदारों से संपर्क साधते थे। रुकने के लिए अधिकतर ट्राइसिटी के होटलों का इस्तेमाल करते थे।

नशे की बरामदगी
मेथीन-650.89 ग्राम
हेरोइन-155.06 ग्राम
कोकीन-41.05 ग्राम

अन्य बरामदगी
11 मोबाइल
11 सिम कार्ड
दो पहचान पत्र
एक पैन कार्ड
सात वेइंग मशीनें
दो पासपोर्ट
15000 नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed