फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Caught 50 Kg Heroin From cold store In Sonipat

कोल्ड स्टोर से 200 करोड़ की हेरोइन बरामद, किशमिश के डिब्बों में थी छिपाई, कंधार से लाए थे तस्कर

Tue, 23 Jul 2019 11:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jul 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police Caught 50 Kg Heroin From cold store In Sonipat
सोनीपत में बरामद हेरोइन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की इंटर स्टेट सेल क्राइम ब्रांच टीम ने कुंडली के प्याऊमनियारी स्थित कोल्ड स्टोर में छापा मारकर करीब 50 किलो हेरोइन बरामद की है। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। टीम ने कोल्ड स्टोर से दो अफगानी तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी कंधार से पाकिस्तान के रास्ते वाघा बार्डर से होते हुए भारत में आए थे। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि इंटर स्टेट सेल क्राइम ब्रांच टीम को हेरोइन तस्करी में अफगानी नागरिकों के शामिल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से टीम लगातार उनके बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी बीच पुलिस ने कुंडली के प्याऊमनियरी रोड स्थित कोल्ड स्टोर में छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस ने वहां से दो आरोपियों अफगान के कंधार के रहने वाले मोहम्मद अकबर (45) और हेलमंड के रहने वाले नेडा मोहम्मद (38) को मौके से काबू किया है। दोनों कंधार से ड्राई फ्रूट की आड़ में हेरोइन लेकर पहुंचे थे। इनसे करीब 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी बाजार में कीमत 200 करोड़ रुपये के करीब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदित रहे कि इससे दो दिन पहले भी दिल्ली पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनमें दो अफगानी एक्सपर्ट भी शामिल थे, जिनका काम कच्चे माल से हेरोइन बनाना था। इसी आधार पर काम करते हुए मंगलवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने कुंडली स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में छापा मारा। यहां किशमिश के गत्ते में हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। 

किशमिश के 102 कार्टून में 204 पैकेट बनाकर छिपाई गई थी हेरोइन
पुलिस का कहना है कि जिस कोल्ड स्टोर में रेड की थी, वहां किशमिश के 102 कार्टून जब्त किए गए। जांच में पता चला कि हर कार्टून में 16 किलो किशमिश भरी हुई हैं। पुलिस के होश तब उड़ गए जब उन्होंने कार्टून को खोलकर देखा। कार्टून के किनारों में छिपाकर रखी गई हेरोइन के 204 पैकेट बरामद किए गए। 

लंबे समय से चल रहा था खेल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया गया है कि यह धंधा कुंडली के कोल्ड स्टोर में लंबे समय से चल रहा था। यह पता दिल्ली पुलिस को दो दिन पहले पकड़े गए पांच तस्कारों से लगा। जब उन्होंने एक हेरोइन बनाने की फैक्ट्री होने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने कुंडली में छापा मारा। इससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। 

दिल्ली पुलिस की टीम ने छापा मारकर कुंडली के प्याऊमनियारी स्थित कोल्ड स्टोर से 50 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद टीम को भेजा गया है। टीम भी आरोपियों से पूछताछ करेगी। पूछताछ के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के साथियों को पहले पकड़ा गया था। उसके बाद सोनीपत में दो आरोपियों को पकड़ा गया।  -सतीश बालन, डीआईजी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed