{"_id":"638363dce53a246a5848c1c9","slug":"police-caught-360-kg-of-husk-from-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: दो लोगों से 360 किलो भुक्की पकड़ी, CIA स्टाफ को मिली सफलता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: दो लोगों से 360 किलो भुक्की पकड़ी, CIA स्टाफ को मिली सफलता
Sun, 27 Nov 2022 06:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:53 PM IST
सार
इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना नथाना एरिया से 20 ग्राम हेरोइन, थाना थर्मल एरिया से 35 ग्राम हेरोइन, थाना फूल एरिया से 160 किलो भुक्की, थाना सदर रामपुरा एरिया से 75 ग्राम हेरोइन, थाना तलवंडी साबो एरिया से 80 ग्राम हेरोइन, थाना संगत एरिया से 360 किलो भुक्की समेत कुल 10 पुरुष और एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बठिंडा में सीआईए स्टाफ वन पुलिस ने दो लोगों को 360 किलो भुक्की समेत पकड़ा है। पुलिस ने थाना संगत में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं उक्त सीआईए स्टाफ वन की पुलिस टीम ने बीते एक सप्ताह में कुल 520 किलो भुक्की और 210 ग्राम हेरोइन समेत 10 पुरुष और एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डीएसपी आर नरिंदर सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए स्टाफ वन के सब इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह ने गांव संगत कलां से शक के आधार पर निर्मल सिंह लाडी और कुलदीप सिंह खलीफा को गिरफ्तार करके 18 बोरी में कुल 360 किलो भुक्की बरामद की। आरोपियों ने गांव संगत कलां में एक किराये का मकान लिया था। इसमें आरोपियों ने 360 किलो भुक्की छिपाई थी।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में पकड़े दो आरोपियों के अलावा मुख्य नशा तस्कर दलजीत सिंह को भी नामजद किया है। मुख्य आरोपी दलजीत सिंह पहले भी थाना संगत में उसके खिलाफ दर्ज नशा तस्करी के मामले में भगोड़ा चला आ रहा है। इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना नथाना एरिया से 20 ग्राम हेरोइन, थाना थर्मल एरिया से 35 ग्राम हेरोइन, थाना फूल एरिया से 160 किलो भुक्की, थाना सदर रामपुरा एरिया से 75 ग्राम हेरोइन, थाना तलवंडी साबो एरिया से 80 ग्राम हेरोइन, थाना संगत एरिया से 360 किलो भुक्की समेत कुल 10 पुरुष और एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन