फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police caught 10 gangsters in Ropar of Punjab

रोपड़ में पुलिस को बड़ी सफलता: 10 गैंगस्टरों को पकड़ा, सात अवैध पिस्तौल और 51 कारतूस बरामद

Mon, 08 Aug 2022 07:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Aug 2022 07:43 PM IST
सार

रोपड़ पुलिस ने पिंदरी गिरोह के 10 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े हैं। गैंगस्टरों के पास अलग-अलग बोर की सात अवैध पिस्तौल और 51 कारतूस भी मिले हैं।

विज्ञापन
Police caught 10 gangsters in Ropar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोपड़ पुलिस ने पिंदरी गिरोह के 10 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े हैं। गैंगस्टरों के पास अलग-अलग बोर की सात अवैध पिस्तौल और 51 कारतूस भी मिले हैं। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और रोपड़ पुलिस रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर रोपड़ पुलिस ने राज्य में सक्रिय इस अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन


इस गिरोह के मुख्य सरगना की पहचान परमिंदर सिंह उर्फ पिंदरी के रूप में हुई है, जो नंगल-रोपड़-नूरपुर क्षेत्र में काफी सक्रिय था और इस कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ रोपड़, हरियाणा, जालंधर और पटियाला के थानों में हत्या के प्रयास समेत 22 मामले दर्ज हैं। डीआईजी भुल्लर ने कहा कि परमिंदर सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश में छिपा था और वहां से विभिन्न गतिविधियां कर रहा था। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परमिंदर सिंह अन्य अपराधों के अलावा इस क्षेत्र में भारी मात्रा में नशे की तस्करी में भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने परमिंदर के अलावा बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, गुरदीप सिंह उर्फ गोगी, जसप्रीत सिंह उर्फ मकदर, गुरप्रीत सिंह उर्फ भोलू, इकबाल मोहम्मद, सुरिंदर सिंह उर्फ छिंदा, दारा सिंह उर्फ दारा, सुखविंदर सिंह उर्फ काका और रोबिन सिंह को गिरफ्तार किया है। 

इनके पास से .32 बोर की दो देसी पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल .30 बोर, दो देसी .315 बोर पिस्तौल और एक देसी .12 बोर की पिस्तौल समेत सात अवैध हथियार व 51 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई। उन्होंने कहा कि खतरनाक अपराधी पिंडरी के खिलाफ 22, बलजिंदर के खिलाफ दो, गुरप्रीत, जसप्रीत और गुरदीप के खिलाफ एक-एक, इकबाल मोहम्मद के खिलाफ सात, सुरिंदर के खिलाफ चार और दारा के खिलाफ 24 प्राथमिकी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed