फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police asi son murder on birthday by boys in rohtak

एक मां पर टूटा कहर, जन्मदिन के दिन ही दुनिया से विदा हो गया 23 साल का बेटा

Fri, 04 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 04 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
police asi son murder on birthday by boys in rohtak
एएसआई के बेटे की हत्या
उस अभागन मां और बाप का दर्द कोई नहीं समझ पाया, उनका जवान बेटा बर्थडे के दिन दुनिया से हमेशा के लिए चला गया था। जानिए क्या मामला है...
विज्ञापन


आराम से सो जाईओ। कल तेरा जन्म दिन है। आफत मत तारियो। घटना से दस मिनट पहले ही यह हिदायत लॉ स्टूडेंट वीरेंद्र को उसकी मां रीना ने फोन पर दी थी। यह सुनकर वह हंसते हुए बोला, मां तन्नै याद है, आज मेरा बर्थ डे है। बस यही आखिरी बात छात्र की अपनी मां से हुई। पीजीआई के ट्रामा सेंटर के बाहर बैठी रीना बस इतना ही कह पाई। इसके बाद वह फफक पड़ी। मां को अपने बेटे की मौत का यकीन की नहीं हो रहा है।

अपने बड़े बेटे की मौत पर विलाप करते हुए रीना ने बताया कि दस दिन पहले ही वह प्रेक्टिकल के लिए घर से आया था। उसे वकील बनना था। इसलिए लॉ कर रहा था। शहर में किराए के मकान में रहता था। चार दिन पहले उसके ताऊ के बेटे के साथ किसी का झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में वीरेंद्र बीच बचाव करने गया था। इसके बाद सब शांत हो गया था। हमें नहीं पता था, यह सब हो जाएगा।
विज्ञापन

हत्यारों ने पहले हाथ मिलाया, फिर बोले हिसाब बराबर

police asi son murder on birthday by boys in rohtak
एएसआई के बेटे की हत्या
रोहतक में शीला बाइपास बुधवार देर रात दो बदमाशों ने लॉ स्टूडेंट की गोली मार कर हत्या कर दी। ईएएसआई के बेटे की छाती में बाई ओर दिल के पास गोली मारी गई। छात्र के ताऊ के बेटे से एक दिन पहले हुए झगड़े के चलते हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने से पहले वीरेंद्र से हाथ मिलाया था। यही नहीं उसे गोली मारने से पहले कहा था, ये ले हिसाब बराबर हो गया।

कोर्ट कॉम्पलेक्स की गार्द में तैनात दूबलधन निवासी ईएएसआई राजबीर का 23 वर्षीय बेटा वीरेंद्र बुधवार रात नवभारत कैंटीन से खाना लेने गया था। यहां उसे दो हमलावरों ने गोली मार दी। शहर के एक कालेज से लॉ की पढ़ाई कर रहे वीरेंद्र को मारने के लिए हमलावरों ने उसके दिल के पास गोली मारी। गोली चलने का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई पहुंचाया।

कुछ ही देर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। देर रात डीएसपी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने अधिकारियों से घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन शुरू की।

दो युवकों पर शक, फिलहाल पुष्टि नहीं

police asi son murder on birthday by boys in rohtak
एएसआई के बेटे की हत्या
मामले में पुलिस को शीला बाईपास के पास ही रहने वाले दो युवकों पर शक है। इनमें से एक बॉक्सर के नाम से मशहूर बताया गया है। बॉक्सर व उसके भाई का नाम हत्या से जोड़ा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हत्यारों की पुष्टि नहीं की है।

एमडीयू के हॉस्टल 6 में जाते रहे हैं आरोपी
छात्र की हत्या में शामिल बताए जा रहे युवक अक्सर एमडीयू के हॉस्टल नंबर छह में आते रहे हैं। इन्हें अक्सर यहां घूमते हुए देखा गया है। हॉस्टल के छात्रों ने बताया कि दोनों एक वरना कार से आते थे। यहां छात्रों को डरा धमका कर उन पर धाक जमाते थे।

जेल से जमानत पर आया है बॉक्सर
पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी बॉक्सर पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में है।

हम वो हैं जो कभी नहीं सुधरेंगे..
हम वो हैं जो कभी नहीं सुधरेंगे या तो ब्लॉक कीजिए या बर्दाश्त कीजिए। यह वह आखिरी लाइन हैं, जिन्हें लॉ स्टूडेंट वीरेंद्र ने अपनी मौत के करीब 28 घंटे पहले अपने फेसबुक एकाउंट पर अपडेट की। यही वीरेंद्र की आखिरी पोस्ट भी है। इससे पूर्व 27 अप्रैल को पोस्ट अपडेट की थी। इसमें लिखा है कि जिगर वालों का डर से कोई वास्ता नहीं होता, हम वहां भी कदम रखते हैं, जहां रास्ता नहीं होता..
विज्ञापन

जन्म दिन की पार्टी की चल रही थी तैयारी

police asi son murder on birthday by boys in rohtak
gun
मृतक के दोस्तों ने बताया कि वीरेंद्र का तीन मई को जन्म दिन था। इसके चलते दोस्तों ने पार्टी की डिमांड रखी। वारदात से पहले देर रात इसी पार्टी की तैयारी चल रही थी। रात को वे खाने-पीने का सामान लेने ही गए थे कि यह घटना हो गई।

छात्र वीरेंद्र की हत्या का मामला सामने आया है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने पहले वीरेंद्र से हाथ मिलाया। बाद में उसे हिसाब बराबर होने की बात कहते हुए गोली मारी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- रमेश कुमार, डीएसपी।

पुलिस वीरेंद्र की हत्या मामले में कार्रवाई कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर विक्की बॉक्सर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। इसमें अमन, राहुल, विजय व दीपक शामिल हैं। जल्दी ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
श्रीभगवान, प्रभारी, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed