फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested three people with weapons in Patiala

पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता: नाभा जेल से गैंगस्टर चला रहा था हथियार तस्करी का नेटवर्क, पुलिस ने तीन को धर दबोचा

Mon, 18 Apr 2022 07:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 07:02 PM IST
सार

सीआईए स्टाफ ने मेन रोड पर रजवाहे की पुलिया के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान तरुण कुमार व जसदीप सिंह उर्फ जस को गिरफ्तार किया गया। तरुण के पास से दो पिस्टल समेत पांच कारतूस और जसदीप सिंह के पास से एक पिस्टल व पांच कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन
Police arrested three people with weapons in Patiala
मामले की जानकारी देते एसपी (देहात) डॉ. महिताब सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाभा की नई जिला जेल में बंद गैंगस्टर राजीव उर्फ राजा ने अवैध हथियारों की तस्करी मामले में बड़ा खुलासा किया है। गैंगस्टर के अनुसार वह साथियों की मदद से पंजाब में हथियारों की तस्करी करा रहा था। पटियाला पुलिस ने उसके दो साथियों समेत तीन को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
गैंगस्टर के अलावा बाकी तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना पसियाना में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंगस्टर राजीव उर्फ राजा के दो साथी तरुण कुमार निवासी संजय कॉलोनी पटियाला, जसदीप सिंह उर्फ जस निवासी गांव रसूलपुर सैदां पटियाला हाल निवासी गांव बरेड़ी सेक्टर 41-डी चंडीगढ़ शामिल हैं। इसके साथ ही सुखविंदर सिंह राजा को भी काबू कर लिया गया। 
विज्ञापन


इनके अलावा आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ राजा निवासी गांव टोरोवाल जिला शहीद भगत सिंह नगर को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने पिस्टल व पांच कारतूस की तस्करी की थी। तीनों आरोपियों के पास से कुल पांच पिस्टल, 20 कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी (देहात) डॉ. महिताब सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला के पास गुप्त सूचना थी कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति अवैध हथियारों तस्करी कर रहे हैं। इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया गया और हथियारों की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर राजा पर दर्ज हैं हत्या, डकैती व लूटपाट के 34 मामले
पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर राजीव के खिलाफ हत्या, डकैती व हाईवे पर लूटपाट करने के 34 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी तरुण कुमार व उसका पिता रणजीत सिंह जीता तो गैंगस्टर के पुराने साथी रहे हैं। एक अहम जानकारी यह भी मिली है कि आरोपियों की ओर से यह अवैध हथियार मध्यप्रदेश से लाए जाते थे।

ये हथियार हुए बरामद
सीआईए स्टाफ ने मेन रोड पर रजवाहे की पुलिया के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान तरुण कुमार व जसदीप सिंह उर्फ जस को गिरफ्तार किया गया। तरुण के पास से दो पिस्टल समेत पांच कारतूस और जसदीप सिंह के पास से एक पिस्टल व पांच कारतूस मिले हैं। सुखविंदर सिंह राजा से एक व पांच कारतूस बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
21 साल का तरुण कुमार 12वीं पास है। जुर्म की दुनिया में कदम रखने से पहले वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। उसके खिलाफ मोहाली में एक आर्म्स एक्ट, पटियाला के थाना अर्बन एस्टेट में शराब की तस्करी और जिला फतेहगढ़ साहिब के थाना मुल्लेपुर में चोरी का केस दर्ज है। जसदीप सिंह (20) चंडीगढ़ में मशीनिस्ट का कोर्स कर रहा है। उसके खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में चोरी व शराब की तस्करी का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा आरोपी सुखविंदर सिंह का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed