फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police arrested the murder accused in ludhiana after three days

बेटे के इलाज के लिए नहीं दिए बकाया पैसे, हो गई मौत...नौकर ने मालिक की कर दी हत्या

Sat, 26 Jan 2019 03:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
police arrested the murder accused in ludhiana after three days
सांकेतिक तस्वीर

बेटे के इलाज के दिए बकाया पैसे नहीं दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी से क्षुब्ध नौकर ने घात लगाकर मालिक की ही हत्या कर दी। मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां, रेलवे स्टेशन के बाहर मछली बेचने वाले युवक की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मछली दुकानदार का कातिल उसका नौकर ही निकला। रेलवे स्टेशन के बाहर बाबा मछली वाला उर्फ राजिंदर प्रसाद अपनी दुकान लगाता था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी नौकर बुटेली राम निवासी पीरुबंदा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलतः बिहार के दरभंगा जिले के गांव दुगली धाम का रहने वाला है।

विज्ञापन


एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि आरोपी बुटेली राम पहले बाबा मछली वाले के पास ही काम करता था। उसका बाबा के साथ कुछ पैसे का लेन देन था। बुटेली राम ने पैसे मांगे। बाबा ने उसे पैसे नहीं दिए थे। लोहड़ी वाले दिन बुटेली राम का बेटा बीमार हो गया। वह बाबा के पास पहुंचा और कहा उसे बेटे के इलाज के लिए पैसे चाहिए। बाबा मछली वाले ने पैसे नहीं दिए। इलाज न होने पर बुटेली राम के बेटे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस पर बुटेली राम बाबा से रंजिश रखने लगा। उसने बाबा को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया था। वह मौके की तलाश में था। 21 जनवरी की रात को बारिश हो रही थी। इस पर बाबा ने दुकान जल्द बंद कर दी थी और पास ही फुटपाथ पर सो गया था। इसी दौरान बुटेली ने मौका देख कर तेजधार हथियार से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हत्या करने के बाद बुटेली राम ने उसके शव पर कपड़ा डाला और फरार हो गया। अगले दिन तक किसी को कुछ पता नहीं चला। जब पुलिस ने इस मामले में जांच की तो सारा मामला सामने खुल कर आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed