फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested four smugglers in Amritsar

Amritsar News: पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, एक किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद

Tue, 18 Jul 2023 01:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 01:35 AM IST
सार

डीएसपी बलविंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह के निर्देशानुसार उच्च अधिकारियों की एक टीम ने अजनाला के गांव चमियारी में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सुखदयाल सिंह, गांव चमयारी निवासी हरपाल सिंह, दविंदर सिंह और सरवन सिंह को एक किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, आठ कारतूस और दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Police arrested four smugglers in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस टीम ने अजनाला पुलिस के साथ मिलकर सोमवार सुबह अजनाला के चमियारी गांव में तस्करों और गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चार अलग-अलग मामले दर्ज किए और कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक पिस्तौल, आठ कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

विज्ञापन


डीएसपी बलविंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह के निर्देशानुसार उच्च अधिकारियों की एक टीम ने अजनाला के गांव चमियारी में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सुखदयाल सिंह, गांव चमयारी निवासी हरपाल सिंह, दविंदर सिंह और सरवन सिंह को एक किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, आठ कारतूस और दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

विज्ञापन

फिरोजपुर: BSF ने सरहद से एक किलो अफीम पकड़ी

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने सीमांत गांव दुलचीके बांध से एक पैकेट बरामद किया है। इसमें एक किलो 95 ग्राम अफीम थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि ये अफीम पाकिस्तानी तस्करों ने फेंकी है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को बीएसएफ ने तस्कर राज सिंह व गुरजीत सिंह को गांव दुलचीके से आधा किलो अफीम के साथ काबू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हेरोइन के साथ काबू किया है। तलाशी के दौरान 100 ग्राम हेरोइन व ढाई लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई है। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम गांव मादीके और गजनीवाला के बीच गश्त कर रही थी। मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि आरोपी हेरोइन बेचता है। इस समय दोना मत्तड़ से सेमनाले के नजदीक खड़ा ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर आरोपी जीत सिंह निवासी गजनी वाला को काबू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed