फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   poisonic suicide by kharar village sarpanch, suicide note

जहर खाकर जज के सामने पहुंचा, 10 पेज का सुसाइड नोट सौंपा

Thu, 11 Feb 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Thu, 11 Feb 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
poisonic suicide by kharar village sarpanch, suicide note

मोहाली के खरड़ का पूर्व सरपंच जहर खाकर जज के सामने पहुंचा और 10 पेज का सुसाइड नोट उन्हें सौंप दिया। फिर उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम अभयपुर के पूर्व सरपंच करम सिंह (65) बताया जा रहा है।

विज्ञापन


उसके द्वारा दिए गए 10 पेज के सुसाइड नोट में सन्नी एनक्लेव के प्रोपराइटर जरनैल सिंह बाजवा, डीएसपी खरड़ आरपीएस मराड़ सहित 20 लोगों के नाम परेशान करने वालों में शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के बेटे हरविंदर सिंह के बयान पर जरनैल सिंह बाजवा और उसके मुलाजिम बलजिंदर सिंह उर्फ काला के खिलाफ देर रात मामला दर्ज कर लिया है।

बिल्डर से परेशान होकर उठाया सरपंच ने ये कदम

poisonic suicide by kharar village sarpanch, suicide note

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे पूर्व सरपंच करम सिंह खरड़ अदालत परिसर पहुंचे। उन्होंने एक अदालत के अंदर कोई जहरीली वस्तु निगल ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद वह अदालत में ही गिर गए। इस दौरान उन्होंने जज के सामने जरनैल सिंह बाजवा का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने जज को 10 पेज का नोट दिया। इसमें बीस लोगों के नाम शामिल हैं।

इसके बाद करम सिंह को गंभीर हालत में खरड़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां पूर्व सरपंच की मौत हो गई।

मृतक के बेटे हरविंदर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब उसके पिता ने आत्महत्या की तो उस समय वह रोपड़ में थे। पिता ने फोन करके बताया था कि वह बाजवा से दुखी होकर आत्महत्या कर रहे हैं।

हरविंदर ने बताया कि उसके पिता तीन साल पहले सन्नी एनक्लेव में बाजवा के साथ कॉन्ट्रेक्टर के तौर पर काम करते थे। उसने बताया कि इस दौरान उसके पिता ने बाजवा से एक मशीन को लेकर डील की थी।

जिसके तहत बाजवा को एक लाख 70 हजार रुपये प्रति महीना मशीन का किराया करम सिंह को देना था। लेकिन बाजवा काफी समय से किराया नहीं दे रहा था। इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed