फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Punjab News: Poison mixed in quarantine center's water tank in Ludhiana

पुलिसवालों से लेना चाहते थे 'बदला', इसलिए क्वारंटीन सेंटर की पानी की टंकी में मिलाया जहर

Thu, 11 Jun 2020 12:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana Punjab News: Poison mixed in quarantine center's water tank in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

भाई को गिरफ्तार करने से गुस्साए एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर बस्ती जोधेवाल की कृष्णा कालोनी इलाके में बने क्वारंटीन सेंटर की पानी की टंकी में जहरीला पदार्थ मिला दिया। ताकि उसे पीने से सिपाही, अन्य कर्मचारी और वहां दाखिल मरीजों की भी मौत हो जाए।

विज्ञापन


जब ड्यूटी पर तैनात सिपाही गुरपिंदर को इस बारे में पता चला तो उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने सिपाही गुरपिंदर सिंह की शिकायत पर कृष्णा कालोनी निवासी वरिंदर सिंह उर्फ नीतिका खुंसी और उसके साथी गांव चूहड़पुर निवासी गौरव और उसकी बहन सिमरन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई राधेश्याम ने बताया कि आरोपी वरिंदर के भाई जतिंदर सिंह के खिलाफ लूटपाट और लूट की योजना बनाने सहित कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस पार्टी ने आरोपी जतिंदर को गिरफ्तार किया था, उस टीम में सिपाही गुरपिंदर भी था। गुरपिंदर की ड्यूटी कृष्णा कालोनी इलाके में बने क्वारंटीन सेंटर में लगी थी। आरोपी वरिंदर ने सिपाही गुरपिंदर से बदला लेने की ठान ली। उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिल उसकी हत्या की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं आरोपियों ने क्वारंटीन सेंटर में दाखिल मरीजों को भी न छोड़ने की सोची। 

आरोपियों ने क्वारंटीन सेंटर की पानी की टंकी में जहरीला पदार्थ डाल दिया। जब सिपाही गुरपिंदर सिंह पानी पीने के लिए टोटी पर गया तो बदबू आ रही थी। उसकी तबीयत भी खराब होने लगी। उसने साथी कर्मचारियों को बताया तो पता चला कि आरोपी छत पर है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने जहरीला पदार्थ पानी में डाला था ताकि वरिंदर के भाई जतिंदर को गिरफ्तार करने वाले सिपाही गुरपिंदर की मौत हो जाए। एएसआई राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। जांच की जा रही है और पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed