फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PK's 'dancing car' in parking, couple in mysterious circumstances

हॉस्पिटल की पार्किंग में दिखी ‘डांसिंग कार’

Mon, 19 Jan 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 19 Jan 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
PK's 'dancing car' in parking, couple in mysterious circumstances

पीके फिल्म की 'डांसिंग कार' अस्पताल की पार्किंग में देखने को मिली। हरियाणा के रोहतक के सामान्य अस्पताल की पार्किंग में ‘डांसिंग कार’ मिलने से हंगामा हो गया।

विज्ञापन


जब स्टाफ गाड़ी के पास पहुंचा तो उसमें संदिग्ध हालत में कपल नजर आया। गाड़ी को खुलवाने और युवक को टोकने पर युवक ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी को अंधाधुंध तरीके से दौड़ा दिया।
विज्ञापन


सामने आए कर्मी और गेट पर खड़े गार्ड ने बमुश्किल जान बचाई। प्रबंधन में चर्चा है कि गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है और सीसीटीवी में भी गाड़ी कैद हो गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गया जोड़ा

PK's 'dancing car' in parking, couple in mysterious circumstances

सामान्य अस्पताल की पार्किंग में रविवार शाम सवा तीन बजे एक ‘डांसिंग कार’ संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। स्टाफ कर्मचारी ने पार्किंग में संदिग्ध हालत में कार को देखा तो उसने तुरंत अंदर डॉक्टरों को सूचना दी।

इसके बाद सभी गाड़ी के पास जुट गए। बताया जाता है कि अंदर एक जोड़ा था। युवक को कार से उतरने के लिए कहा गया तो वह एकाएक ड्राइविंग सीट पर आ गया और गाड़ी स्टार्ट कर तेजी से फरार हो गया।

वहीं, कार को गेट पर रोकने की तैयारी कर रहा गार्ड भी कार की गति देख हक्का बक्का रह गया। पार्किंग ठेकेदार व उसके कर्मचारी भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed