फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Physical exploitation by Baba Billu on the force of revolver

सामने आई पीड़िता, बोली- बंदूक की नोक पर बाबा बिल्लू ने किया था शारीरिक शोषण

Thu, 26 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा) Updated Thu, 26 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Physical exploitation by Baba Billu on the force of revolver
बिल्लू बाबा
टोहाना में महिलाओं से रेप कर उनकी विडियो बनाने वाले बाबा के मामले में अब पीड़ित भी सामने आने शुरू हो गए हैं। बाबा के दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित युवती ने बाबा के खिलाफ कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए हैं। युवती ने बताया कि बाबा अमरपुरी लड़कियों को पिस्तौल के बल पर और कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर अपना शिकार बना लेता और बाद में उनको धमकाता था। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि जब वह कुछ समय से बीमार थी तो उसका पिता इलाज कराने के लिए बाबा के पास उसे ले गया था। जहां बाद में उसका पिता बाजार चला गया और बाबा उसे अपने साथ अंदर कमरे में ले गया। आरोप है कि बाबा ने वहां उसे कुछ पीने को दिया तो उसे बाद में कुछ पता नहीं चला और बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। 
विज्ञापन


आरोप है कि बाबा ने युवती को पिस्तौल दिखाकर कहा कि यदि उसने घर पर कुछ बताया तो उसे मार देंगे। इसके बाद वह चुप रही। युवती ने यह भी बताया कि उसे कुछ पिलाने के बाद बाबा उसकी वीडियो भी बनाता रहा। उसने बताया कि बाबा उसे वीडियो दिखाकर बार-बार बुलाता रहा। उसने कहा कि इस बाबा ने इनकी जिंदगी खराब की है और लड़कियों की जिंदगी को यह खराब न करे ऐसे बाबा को फांसी की सजा दी जाए। उसने कहा कि बाबा कुछ तंत्र-मंत्र कर देता और कुछ जपने के लिए मंत्र बोल देता था कि इसको जपते रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा ने उसे डराकर रखा जिसके चलते वो उसने यह बात घर भी नहीं बताई। उसने कहा कि बाबा बहुत सी लड़कियों को अपनी गुफा में लेकर जाता था, जो बहुत डरावनी है। जहां बेड भी लगा हुआ है उसी पर वह गलत कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed