{"_id":"65943fc703da97ebb7056d3b","slug":"petrol-pump-owner-shoots-customer-in-faridkot-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: हड़ताल के बीच पेट्रोल लेने पहुंचा युवक, बहस होने पर पंप मालिक ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: हड़ताल के बीच पेट्रोल लेने पहुंचा युवक, बहस होने पर पंप मालिक ने मारी गोली
Tue, 02 Jan 2024 11:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:22 PM IST
सार
ट्रक चालकों की हड़ताल की वजह से पेट्रोल पंपों में मंगलवार को अचानक भीड़ उमड़ गई। हर कोई ईंधन डलवाने की जुगाड़ में लगा रहा। इस बीच कई जगह बहस जैसी नौबत भी आई। ऐसा ही एक मामला पंजाब के फरीदकोट से आया है। यहां बहस इतनी बढ़ गई कि पंप मालिक ने ग्राहक को गोली मार दी।
विज्ञापन
इसी पेट्रोल पंप की घटना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रक चालकों की हड़ताल की वजह से पंजाब में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी मची है। इस बीच फरीदकोट जिले में भी एक शख्स तेल लेने पेट्रोल पंप पहुंचा। इस दौरान उसकी पंप मालिक से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पेट्रोल पंप मालिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमरेंद्र सिंह नाम का युवक घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार शाम औलख गांव स्थित फरीद किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप की है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि मोटरसाइकिल में तेल भरवाने तीन युवक आए थे। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। सूचना के बाद कोटकपूरा के डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल और थाना सदर कोटकपूरा के एसएचओ चमकौर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन