{"_id":"638c9007a798f627b33cc5bd","slug":"people-thrashed-snatcher-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: मजदूर का मोबाइल छीन भाग रहा था झपटमार, लोगों ने दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: मजदूर का मोबाइल छीन भाग रहा था झपटमार, लोगों ने दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Sun, 04 Dec 2022 05:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:49 PM IST
सार
वीडियो में दिख रहा है कि अपनी जान बचाने की खातिर झपटमार लोगों के सामने हाथ जोड़ता है लेकिन लोग उस पर लात और मुक्के बरसा रहे हैं। लोगों ने युवक की कपड़े तक फाड़ डाले।
विज्ञापन
युवक को पीटते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में लूट और छीना झपटी की वारदातें बढ़ रही हैं। तेजधार हथियार दिखाकर लुटेरे प्रवासी मजदूरों को अपना साफ्ट टारगेट बना रहे हैं। वह मोबाइल छीनने के बाद धमकी देकर फरार हो जाते हैं। शहर में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें प्रवासी मजदूर का मोबाइल छीनकर भाग रहे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। वीडियो में लोगों ने झपटमार की धुनाई भी करते दिखे। इसके बाद थाना मोती नगर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है कि झपटमार ने शहर में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भगत सिंह कॉलोनी इलाके में रहने वाला एक प्रवासी मजदूर वहां से गुजर रहा था तो एक झपटमार ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। मजदूर ने शोर मचाया तो लोगों ने किसी तरह से लुटेरे को काबू कर लिया। लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया और जमकर कानून की धज्जियां उड़ाकर झपटमार को पीटा। उनके कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया और व्यक्ति को लौटा दिया। वीडियो में दिख रहा है कि अपनी जान बचाने की खातिर झपटमार लोगों के सामने हाथ जोड़ता है लेकिन लोग उस पर लात और मुक्के बरसा रहे हैं। लोगों ने युवक की कपड़े तक फाड़ डाले।
विज्ञापन