{"_id":"62f10a58fc0c4571b7665e64","slug":"people-caught-person-who-cheated-by-calling-himself-an-officer-of-home-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: गृह मंत्रालय का अधिकारी बन की चार करोड़ की ठगी, लोगों ने दबोचा, जमकर धुनाई भी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: गृह मंत्रालय का अधिकारी बन की चार करोड़ की ठगी, लोगों ने दबोचा, जमकर धुनाई भी की
Mon, 08 Aug 2022 06:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 Aug 2022 06:47 PM IST
सार
जालंधर में गृह मंत्रालय का अधिकारी बता ठगी करने के आरोपी को लोगों ने पकड़ा और पिटाई कर दी। बाद में पुलिस छुड़ाकर थाने ले गई। इस मामले की जांच पुलिस ने आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्रालय का अफसर बता विदेश भेजने के नाम पर चार करोड़ की ठगी करने वाले एजेंट को लोगों ने देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने आने के वक्त पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पुलिस मुलाजिम भी मौजूद थे लेकिन लोगों ने वर्दी की परवाह न करते हुए जमकर धुनाई की। किसी तरह से आरोपी एजेंट को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस मुलाजिम थाने में पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी एजेंट को संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया है। जालसाज एजेंट की पहचान मेहतपुर निवासी 70 वर्षीय परविंदर के रूप में हुई है। मौके पर जमकर हंगामा भी हुआ और इस दौरान एक पीड़ित सोमनाथ निवासी जालंधर ने बताया कि एजेंट परविंदर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में किसान भवन के पास मिला था।
विज्ञापन
वह अपने आपको गृह मंत्रालय का अधिकारी बता रहा था और उसके ठाठ बाठ भी अधिकारियों की तरह ही थे। परविंदर ने उनको बताया कि उसकी अच्छी सेटिंग है, जिसका इस्तेमाल कर वह यूरोप का वीजा लगवा सकता है। सोमनाथ का कहना है कि वह परविंदर के झांसे में आ गया और उसने बेटे को पुर्तगाल भेजने के नाम पर उसे आठ लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
वहीं एक महिला का कहना था कि उसने कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये दिए थे। इस तरह से परविंदर ने करीब चार करोड़ रुपये की ठगी कर ली और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। सोमवार को उनको पता चला कि परविंदर देवी तालाब मंदिर में है। इसके बाद उन्होंने तत्काल अपने साथियों को वहां बुलाया और आरोपी को खुद ही काबू कर लिया। डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।