{"_id":"5b6ff2e542c7924d87236915","slug":"parents-create-conspiracy-of-killing-daughter-for-fake-pride-in-rohtak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झूठी शान के लिए मां-बाप ने रची थी बेटी की हत्या की साजिश, शार्प शूटरों को दी थी सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठी शान के लिए मां-बाप ने रची थी बेटी की हत्या की साजिश, शार्प शूटरों को दी थी सुपारी
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय के बाहर दोहरे हत्याकांड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवती की हत्या जन्म देने वाले माता-पिता और गोद लेने वाले माता-पिता ने करवाई है। वो युवती द्वारा अंतरजातीय प्रेम विवाह करने से खफा थे। माता-पिता ने हत्या के लिए यूपी के दो शार्प शूटरों का सहारा लिया । शार्प शूटर्स को पकड़ने के लिए पश्चिमी यूपी में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पूरे मामले में माता-पिता की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
बता दें कि 8 अगस्त को रोहतक के किशोर न्यायलय में पेशी के बाद वापस जा रही युवती की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान युवती को बचाने आए एसआई की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने वाले शार्प शूटर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हरियाणा और वेस्ट यूपी के कई स्थानों पर वारदात को अंजाम देते हैं। वारदात के बाद शार्प शूटर हरियाणा और वेस्ट यूपी के ही विभिन्न जिलों में शरण लेते है।
लघु सचिवालय के बाहर गद्दीखेड़ी गांव की ममता की मौसेरे भाई मंगल ने यूपी के दो शार्प शूटरों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शार्प शूटर यूपी के मेरठ और गाजियाबाद जिले के बताए जा रहे थे। मगर दोनों के नाम की जानकारी पुलिस को नहीं लग पा रही थी। डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि शार्प शूटर यूपी के मेरठ ओर गाजियाबाद जिले के परमिंदर और प्रशांत हैं। हालांकि अभी शार्प शूटरों के सही पते के बारे में जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों शार्प शूटर अपने वेस्ट यूपी के साथियों के साथ मिलकर हरियाणा के अलावा वेस्ट यूपी के कई जिलों में सुपारी लेकर लोगों की हत्या करते हैं। वारदात के बाद शार्प शूटर हरियाणा के अलावा यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत आदि जिलों में शरण लेते हैं।

कई दिन से गद्दीखेड़ी में शरण लिए थे आरोपी
gun
ममता हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि पिछले करीब दस दिन से शार्प शूटर गद्दीखेड़ी में ही शरण लिए हुए थे। ममता का चचेरा भाई मंगल ही शार्प शूटरो की खातिरदारी कर रहा था। हालांकि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी।
पुलिस ने छानी कई स्थानों की खाक
शार्प शूटर और फरार चल रहे मंगल की तलाश में पुलिस ने यूपी के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। डीएसपी रमेश कुमार ने दावा किया कि जल्द ही शार्प शूटर और मंगल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अहम सुराग हाथ लगे हैं।
गाजियाबाद नंबर की कार लेकर आए थे आरोपी
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने में जो दो शार्प शूटर शामिल रहे, वह वेस्ट यूपी के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और कैराना में सक्रिय हैं। रोहतक पुलिस को अब तक की जांच में पता चला कि गिरोह वेस्ट यूपी के कई जिलों में सक्रिय है। जो लूट से लेकर हत्या और अन्य घटनाओं को अंजाम देता है। डीएसपी रमेश कुमार का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी गाजियाबाद या फिर मेरठ के रहने वाले हो सकते हैं। क्योंकि आरोपी गाजियाबाद नंबर की कार को लेकर ही घटना को अंजाम देने के लिए आए थे।