{"_id":"584ecda74f1c1b696f649ae3","slug":"panchkula-murder-murder-auto-friver-murder-railway-yard","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटो ड्राइवर के साथ बेहरमी, कंक्रीट के पिलर पर पटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो ड्राइवर के साथ बेहरमी, कंक्रीट के पिलर पर पटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 12 Dec 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे यार्ड के पास पंचकूला साइड सोमवार को एक युवक की हत्या कर लहूलुहान स्थिति में फेंकी गई डेड बॉडी मिली है। बॉडी से चंद कदम की दूरी पर खून से सना कंक्रीट का टूटा पिलर भी पुलिस को मिला है। इसका वजन करीब 30 किलो है।
जहां कंक्रीट का टूटा पिलर मिला है उसके करीब 50 मीटर की दूरी पर शव था। युवक के चेहरे के निशान और जमीन पर बिखरा खून देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि पहले युवक के चेहरे को इस कंक्रीट के पिलर पर पटककर मारा गया है। उसके बाद युवक को घसीटते हुए रेलवे यार्ड के पास खाली ग्राउंड में फेंका है। घटनास्थल पर जांच के बाद पता चला है कि युवक का चेहरा बिगाड़ने की पूरी कोशिश की गई है।
लेकिन खून से सना चेहरा पहचान में आ रहा है। युवक की पहचान चंडीगढ़ धनास निवासी-182 सी 21 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। मृतक ऑटो चलाता था। उसके शव को पुलिस ने पंचकूला सेक्टर-6 के शव गृह में रखवा दिया है।

ऑटो में गैस भराने के लिए घर से निकला था संजय
कंक्रीट के पिलर पर पटकर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल रविवार को शाम साढ़े सात बजे संजय अपने घर से ऑटो में गैस भरवाने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-38 आया था। मृतक के पिता पित्तरदीन ने बताया कि उसे एक रिसेप्शन पार्टी में जाना था। घर बोलकर गया कि अभी आधे घंटे में ऑटो में गैस भरवाकर आता हूं।
देर होने पर शाम करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच मृतक के पिता पित्तरदीन ने उसे कॉल किया। पित्तरदीन ने बताया कि कॉल पिक हुई, लेकिन काफी शोर सुनाई दे रहा था, कुछ ऑटो के भाड़े को लेकर बहस चल रही थी। यात्री सौ का नोट दे रहे थे, संजय उनसे पांच सौ रुपये मांग रहा था। इसी बीच फोन कट गया। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वहीं मामले में सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि दिन में बारह बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रेलवे यार्ड के पास शव पड़ा है। पुलिस कंट्रोल रूम को किसी राहगीर ने मामले की सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।