फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Girl Sexually Harassed by Three Boys

पंचकूलाः किशोरी से चार दिन किया सामूहिक दुष्कर्म, पिता बोले- आरोपियों को मिलनी चाहिए फांसी

Sun, 14 Apr 2019 04:09 PM IST
खुशबू गोयल योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 14 Apr 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Girl Sexually Harassed by Three Boys
प्रतीकात्मक तस्वीर
तीन लोगों ने मिलकर 16 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ चार दिन तक दुष्कर्म किया। अब पिता इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। आरोपी किशोरी को यमुनानगर के एक गांव के पास ही छोड़कर भाग निकले। किशोरी की हालत गंभीर होने और उसे रोड के किनारे रोता देखकर एक महिला उसके पास गई, जिसे नाबालिगा ने पूरी कहानी बताई। इसके बाद उक्त महिला ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ बेटी की तलाश में परिजन पूरा दिन इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन शाम तक जब कुछ पता नहीं चला तो वह अमरावती पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दी। चौकी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर इतिश्री कर ली। लेकिन, जब यमुनानगर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सूचना दी तो चौकी पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने आनन-फानन में किशोरी के बयान दर्ज कर केस को सेक्टर-पांच स्थित महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया। कालका के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी का पहले मेडिकल करवाया गया। इसके बाद उसकी काउंसिलिंग भी करवाई। लेकिन केस महिला थाना पुलिस के पास आने के बाद भी आरोपियों को न तो गिरफ्तार किया गया और न ही आज तक केस ही दर्ज किया गया। जबकि किशोरी का पिता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है और न्याय के लिए फरियाद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया के सामने आया पीड़िता का परिवार

शनिवार तक जब उन्हें पुलिस से न्याय नहीं मिला तो परिजनों ने मीडिया का सहारा लेने का फैसला किया और वह किशोरी को लेकर अमर उजाला ऑफिस पहुंचे। जहां सारी घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई। जब इस मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी अपने ननिहाल सूरजपुर गई थी। वहीं से तीन आरोपी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पिता का आरोप है कि तीनों आरोपी सूरजपुर के ही रहने वाले हैं।

गैंगरेप की कहानी पीड़ित की जुबानी
किशोरी ने बताया कि तीनों आरोपी उसे छह अप्रैल को एक गाड़ी में लेकर गए थे। वे लोग उसे यमुनानगर और सूरजपुर सहित कई जगह लेकर गए और नशीला पदार्थ खिलाकर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। जैसे ही वह होश में आती आरोपी फिर से उसे नशीला पदार्थ खिला देते। चार दिन के बाद वह उसे यमुनानगर के एक गांव के पास छोड़कर भाग गए। वह सड़क के किनारे बैठी थी, जहां एक आंटी ने आकर पूछा कि क्यों रो रही है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुला लिया और पुलिस अमरावती ले आई। किशोरी ने बताया कि यदि वह शोर मचाती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट भी करते थे। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। लेकिन अभी तक केस नहीं दर्ज किया है।

किशोरी के पिता बोले, आरोपियों को मिले फांसी की सजा

किशोरी के पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तो सरकार बेटी बचाने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ समाज के कुछ लोग बेटियों को हवस का शिकार बनाकर उनका जीवन बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कब क्या हुआ
- 6 अप्रैल को नाबालिगा सूरजपुर नानी के घर गई।
- 7 अप्रैल को आरोपी किशोरी को लेकर भाग गए।
- 7 अप्रैल को ही किशोरी के गायब होने की बात परिजनों को पता चली और शिकायत अमरावती पुलिस चौकी में दी।
- 8 अप्रैल को आरोपी किशोरी को सूरजपुर में ही घुमाते और दुष्कर्म करते रहे।
- 9 अप्रैल को आरोपी किशोरी को गंभीर हालत में यमुनानगर छोड़कर भाग निकले।
- 10 अप्रैल को अमरावती चौकी पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए।
- एमएलआर कालका से करवाई गई है। इसके बाद केस महिला थाना ट्रांसफर किया गया।

 

केस को पंचकूला महिला थाना किया ट्रांसफर: चौकी इंचार्ज

किशोरी के न मिलने पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। किशोरी के मिलने के बाद केस को पंचकूला महिला थाना ट्रांसफर कर दिया गया था। नाबालिग के बयान भी दर्ज किए गए थे।
- रेशम सिंह, इंचार्ज अमरावती पुलिस चौकी।

मामला संज्ञान में नहीं है: महिला थाना प्रभारी
नाबालिग से गैंगरेप का मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा है तो इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- अजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी सेक्टर -5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed