फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula car accident on 31 decemnber night

ट्रांसफार्मर के दो खंभों के बीच ऐसे जा घुसी कार, आग लग जाती तो...ड्राइवर बचा

Mon, 01 Jan 2018 05:08 PM IST
भव्य नरेश/अमर उजाला, पंचकूला
भव्य नरेश/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 01 Jan 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
panchkula car accident on 31 decemnber night
कार हादसा
ट्रांसफार्मर वाले दो खंभों के बीच एक कार ऐसे जाकर फंस गई कि बड़ा हादसा हो जाता, लेकिन मौत के मुंह में जाकर भी कार चालक की जान बच गई। हादसा रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे शहर के सेक्टर 21 इलाके में हुआ, एक तेजरफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहले हवा में उछली और फिर सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर वाले दो खंभों के बीच जा फंस गई। दुर्घटना में भले ही कार क्षतिग्रस्त हो गई हो, लेकिन चालक को खरोच तक नहीं लगी।
विज्ञापन


संयोग ही था कि घटना में न तो ट्रांसफार्मर को क्षति पहुंची और न ही दोनों खंभों को नुकसान पहुंचा। यदि ऐसा कुछ होता तो कार करंट से पल भर में आग का गोला बन सकती थी। बताया जाता है कि घटना के वक्त इलाके की बिजली आपूर्ति जारी थी। स्विफ्ट कार नंबर एचपी 22टी, 9240 का चालक पंचकूला निवासी विक्रांत पंचकूला सेक्टर 25 से सेक्टर 11 की ओर जा रहा था। जैसे ही वह घग्गर पुल से थोड़ी दूरी पर आगे बढ़ा, शराब के ठेके के पास मोड़ पर ओवर स्पीड के कारण कार डिवाइडर पर चढ़कर हवा में उछल गई।
विज्ञापन


तेज गति होने के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा। इतने में कार सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर के पोल के बीच जाकर फंस गई।

साइकिल मैकेनिक ने भाग कर बचाई जान
अनियंत्रित स्विफ्ट कार जब डिवाइडर पर चढ़कर हवा में उछली तो वहां सड़क किनारे साइकिल मरम्मत करने वाले मैकेनिक की निगाह भी अचानक उस ओर गई। जब उसने देखा की कार हवा में उछलने के बाद उसकी ओर बढ़ रही है, तो उसने जान बचाकर वहां से भागना ही मुनासिब समझा। मैकेनिक का कहना है कि जैसे ही गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी, वह अपने बचाव के लिए दुकान छोड़कर दूसरी तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed