{"_id":"4e9fc34281b034bb85c6940553a18531","slug":"palsoura-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलसौरा मर्डर: आरोपियों ने जगह दिखाई, जहां रेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलसौरा मर्डर: आरोपियों ने जगह दिखाई, जहां रेप किया
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Jan 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित पलसौरा बेबी मर्डर के आरोपियों को आज पुलिस रिमांड के पहले दिन सेक्टर 54 स्थित सरकारी स्कूल के पास जंगलों में लेकर दिखाई।
विज्ञापन
यहां आरोपियों ने उस जगह की निशानदेही करवाई, जहां उन्होंने मासूम बेबी का लगातार तीन-चार दिन रेप किया था और बाद में गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों के बालों का सेंपल भी लिया गया।
दोनों युवक यूपी के फैजाबाद निवासी अनिरुद्ध (18) और पंजाब के रोपड़ के निवासी राजकुमार उर्फ राजा (20) वही हैं, जिन्हें गत 16 दिसंबर को पंजाब पुलिस ने डेराबस्सी में एटीएम गार्ड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी, पेशेवर अपराधी हैं। दोनों ने हिरासत के दौरान माना कि वे बच्ची को अगवा कर कंबल में छुपा कर जंगल में ले गए थे। हाथ-पैर बांधकर युवकों ने चार दिन तक बच्ची को जंगल में खुले में ही रखा और दुराचार करते रहे। पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी हैं और पेशेवर अपराधी हैं।
विज्ञापन
सोमवार को दोनों युवकों को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार राजा और अनिरुद्ध ने बताया कि पिछले साल 27 नवंबर को वे दस साल की बच्ची को अगवा कर सेक्टर-54 के जंगल में ले गए थे। वह भागे नहीं इसलिए उसके हाथ और पैर बांध दिए थे। 30 नवंबर तक वे बारी-बारी उससे दुराचार करते रहे।
इस दौरान दोनों में से कोई एक पलसौरा आकर खाना ले जाता था। 30 नवंबर को उन्होंने पकड़े जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी और शव चीनी की बोरी में डाल कर फर्नीचर मार्केट के पीछे के जंगल में फेंक दिया। एक दिसंबर को शव पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद दोनों युवक पलसौरा छोड़कर मलोया के पास जंगल में रहने लगे और उसके बाद कालोनी नंबर-5 और फिर पंजाब के इलाके में चले गए।