फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistani lady arrested in jalandhar without passport, visa

बिन वीजा पकड़ी पाक महिला ने चौंकाया, 'सलमान' मेरे पति

Fri, 31 Jul 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 31 Jul 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
pakistani lady arrested in jalandhar without passport, visa

सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की स्टोरी रियल में तब सामने दिखी, जब जालंधर में बुर्का पहने एक पाक महिला बिना पासपोर्ट-वीजा के पकड़ी गई। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि खुद का नाम चंदा खान बता रही महिला ने सलमान खान को पति बताया। चंदा पाकिस्तानी के कराची की रहने वाली है।

विज्ञापन


'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान बिना पासपोर्ट-वीजा के बच्ची को छोड़ने पाकिस्तान जाता है, लेकिन यहां मामला एक महिला का है, जोकि बिना पासपोर्ट-वीजा के भारत आ गई। कहानी भी वैसी है कि भारत में दरगाह में माथा टेकने आई थी। ट्रेन में मौजूद जीआरपी जवानों ने जालंधर में ट्रेन रुकवाकर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


फिलहाल उसे जालंधर जीआरपी की हिरासत में रखा गया है। अब महिला को अमृतसर से इमिग्रेशन अधिकारियों के हवाले किया जाएगा।

अटारी के पास गिरफ्तार किया गया

pakistani lady arrested in jalandhar without passport, visa

27 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को जालंधर में गुरुवार रात 9:27 बजे अटारी स्पेशल ट्रेन के एस-2 कोच से गिरफ्तार किया गया। वह समझौता एक्सप्रेस में कराची से नई दिल्ली जा रही थी।

जालंधर जीआरपी के एसएचओ बलदेव सिंह ने बताया कि यह महिला अटारी स्पेशल से दिल्ली जा रही थी। ट्रेन में चेकिंग के दौरान उसके पास न तो टिकट मिला और न पासपोर्ट-वीजा। तलाशी में महिला के पास से 771 रुपये के पाकिस्तानी नोट और कुछ दवाइयों की पर्चियां मिली हैं।

इस संबंध में अटारी पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है और अटारी में ही महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला को अटारी पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। हाल ही में गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जालंधर पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed