बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को मार गिराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की टुकड़ी ने एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। जवानों की ओर से की गई कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया।
जबकि अन्य पांच फरार होने में कामयाब रहे। घटना पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर की है। सीमा पास से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की यह कोशिश लसियान गांव के पास से हो रही थी। पाकिस्तानी घुसपैठिए बुधवार को करीब 11 बजे दिन में भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
डीआईजी गुरदासपुर का चार्ज संभाल रहे राजीव व बीएसएफ के डीआईजी जायसवाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि दिन में करीब 11 बजे पाकिस्तान की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति भागता हुआ भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहा है।
जवान फरार घुसपैठियों की तलाश में जुटे
इस बीच वहां तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उसके द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देने पर जवानों ने गोलियां दगानी शुरू की दी। इसमें उसकी मौत हो गई।
वह हुलिए और पहनावे से पाकिस्तान मूल का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से किसी भी तरह के हथियार बरामद नहीं हुए हैं। बीएसएफ के एसआई भूप सिंह के मुताबिक सीमा पर घुसपैठ का प्रयास करने वाले कुछ छह लोग थे।
एक के मारे जाने के बाद शेष पांच मौका पाकर फरार हो गए। इस बीच सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी और बढ़ा दी गई है। साथ ही जवान फरार घुसपैठियों की तलाश में जुटे हैं। वहीं गुरदासपुर रेंज के डीआईजी एनके मिश्रा से संपर्क का प्रयास करने के बावजूद इस मामले में फिलहाल उनकी ओर से कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।