फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   owl couple robbed in chhatbir zoo

OMG! जू में चोरों की सेंध, उड़ा ले गए उल्लुओं का जोड़ा

Sun, 13 Sep 2015 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
owl couple robbed in chhatbir zoo

चोरों की हिमाकत देखिए जू में भी सेंध मार दी और उल्लुओं के जोड़े पर हाथ साफ कर दिया। मामला जीरकपुर का है। छतबीड़ जू के उल्लू चोरी हो गए। जू के प्रबंधकों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन


शिकायत के बाद थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई तिलकराज ने बताया कि छतबीड़ जू के रेंज अफसर भलिंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात जू के पिंजरे से दो उल्लू चोरी हो गए।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, रोजाना की तरह शनिवार सुबह उल्लुओं को जब दाना डालने कर्मचारी गए तो पिंजरे के बाहर का ताला लगा था। लेकिन, पिंजड़े के अंदर मौजूद एक अन्य दरवाजे का ताला खुला पड़ा था। इसके बाद जब जांच की गई तो पता चला कि आठ उल्लुओं में से दो गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाजिम की मिलीभगत से हुई चोरी

owl couple robbed in chhatbir zoo

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन उल्लुओं को किसी मुलाजिम की मिलीभगत से चोरी किया गया है। क्योंकि चोरी करने के बाद बाहर का ताला पहले की तरह लगा हुआ था, ताकि चोरी का पता न लगाया जा सके।

उन्होंने आगे बताया कि उल्लुओं के जोड़े की चोरी में किसी किसी तांत्रिक का हाथ है। उल्लुओं के पंजे व नाखूनों का तांत्रिक विद्या में अधिक प्रयोग किया जाता है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उल्लुओं की सुरक्षा में तैनात मुलाजिमों से पूछताछ कर रही है।

सींघवाले उल्लू की संख्या बहुत कम
रेंज अफसर ने बताया कि पिंजरे में सीघवाले नस्ल के आठ उल्लू थे, जिसमें से अब दो चोरी हो गए हैं। जिन उल्लुओं को चोरी किया गया है इनकी नस्ल बहुत कम पाई जाती है। इतना ही नहीं दूरदराज से सैलानी इन्हें देखने के लिए आते हैं। दो उल्लू चोरी होने के जाने के बाद इस नस्ल के 6 उल्लू ही रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed