फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Overspeed vehicle hit two girls in Jalandhar of Punjab

जालंधर में खौफनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ीं दो लड़कियों को कुचला, एक की मौत

Mon, 18 Oct 2021 05:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Oct 2021 05:26 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक लड़की की जान चली गई। जबकि सहेली की हालत गंभीर है। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी दोनों लड़कियों को कुचल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
Overspeed vehicle hit two girls in Jalandhar of Punjab
टक्कर के बाद सड़क पर पड़ीं युवतियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर की कार ने दो युवतियों को उस समय रौंद दिया जब वे रोड पार करने के लिए एक किनारे खड़ी थीं। एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान नवजोत कौर के रूप में हुई। उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। दोनों धन्नोवाली इलाके की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतका के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। उनमें आपसी समझौता हो गया है। युवतियों को टक्कर मारने वाला आरोपी कार चालक पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर अमृत पाल सिंह है। इन दिनों वह हरिके पत्तन में तैनात है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ली लेकिन युवतियों के परिजनों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरी बिछाकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें एक सफेद कार दोनों युवतियों को टक्कर मारते हुए दिख रही है। तेज रफ्तार कार को देख दोनों युवतियां एक कदम पीछे हटीं फिर भी कार ने टक्कर मार दी। घटना की जानकारी निकटवर्ती इलाके धन्नोवाली में पहुंची तो भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और इस दौरान सेना का वाहन व एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी-1 जालंधर सुहैल मीर ने कहा कि कार पुलिस इंस्पेक्टर अमृत पाल सिंह चला रहा था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों से बातचीत कर हाईवे खुलवाया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, घायल युवती की पहचान ममता के रूप में हुई है। 

एसीपी कैंट मेजर सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह पीएपी जा रहा था। रास्ते में ममता व नवजोत कौर सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं। तभी इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार कार ने उनको कुचल दिया। मृतका नवजोत कौर के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी, उनका आपसी समझौता हो रहा है। इस कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed