फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Over speed Mercedes climbed up Matka Chowk in Chandigarh

Chandigarh Accident: 100 की रफ्तार से दौड़ा रहा था मर्सिडीज... अनकंट्रोल होकर मटका चौक पर चढ़ी, Video

Sun, 13 Apr 2025 01:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:35 PM IST
सार

Chandigarh Accident: शनिवार रात 12 बजे के करीब एक ओवर स्पीड मर्सिडीज कार मटका चौक को तोड़ती हुई चौराहे के ऊपर जा पहुंची। कार की स्पीड 100 से भी ज्यादा थी, जिस वजह से कार अनकंट्रोल होकर मटका चौक पर चढ़ गई।

विज्ञापन
Over speed Mercedes climbed up Matka Chowk in Chandigarh
मटका चौक के ऊपर कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में रात को वाहन चालक अनकंट्रोल हो जाते हैं। वाहन चालक शहर की सड़कों पर ओवर स्पीड चलते है। यही कारण है कि सड़क हादसे होते हैं। ऐसे वाहन चालक अपने साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेक्टर-16/17 लाइट पॉइंट से आ रही ओवर स्पीड मर्सिडीज कार मटका चौक को तोड़ते हुए ऊपर जा चढ़ी। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि चालक कंट्रोल खो बैठा और गाड़ी चौराहे की ईंटों को तोड़ते हुए ऊपर जा चढ़ी। गनीमत रही कि कार की चपेट में अन्य वाहन नहीं आया। वहीं, कार सवारों की जान भी बच गई। मर्सिडीज के सभी एयरबैग खुल गए। गाड़ी की रफ्तार 100 किमी. प्रतिघंटा से ज्यादा थी। 
विज्ञापन




सूचना मिलते ही सेक्टर 3 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल, पीसीआर गाड़ी और नाइट पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि कार सवार नशे में थे। इसलिए उनका मेडिकल करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा शनिवार रात साढ़े 12 का है। मर्सिडीज कार सवार सेक्टर-9 की तरफ जा रहे थे। जब वह मटका चौक के पास पहुंचे तो कार सीधा चौक से टकराकर चौक पर चढ़ गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 

बता दें कि इससे पहले भी शहर में इस तरह के हादसों में कारें चौक पर चढ़ चुकी हैं। शहर में रात के समय सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले सेक्टर 41/37 के चौक पर रूबीकॉन गाड़ी चढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed