फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Organized Crime Control Unit arrested four accused from Gidderbaha of Punjab

पंजाब: सुरेश रैना की बुआ के घर हमला करने वाले मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 07:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Sep 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Organized Crime Control Unit arrested four accused from Gidderbaha of Punjab
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों के घर पर हमला करने के मुख्य आरोपी समेत चार को बठिंडा की ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने गिद्दड़बाहा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गिद्दड़बाहा के गांव हुस्नर में भी एक घर में लूट को अंजाम दिया था। आरोपी विभिन्न वारदातों में संलिप्त थे। जानकारी के अनुसार ओसीसी यूनिट (ओकू) बठिंडा के एएसआई कुलविंदर सिंह टीम के साथ गिद्दड़बाहा में गश्त पर थे। 

विज्ञापन


तभी उन्हें सूचना मिली कि गिद्दड़बाहा के वर्धमान ढाबे के पास वीरान जगह पर कई संदिग्ध छिपे हैं। पुलिस ने छापा मारकर मुख्य आरोपी काजम उर्फ रिंडा पुत्र राईसुदीन निवासी तलापड़ा गंगोह (सहारनपुर), चाहत उर्फ जान पुत्र जोहर निवासी मकनपुर, बिल्हौर (कानपुर), राहुल पुत्र राजू निवासी मकनपुर , बिल्हौर (कानपुर) और तवीजल बीबी पत्नी साजन उर्फ रणजीता निवासी तलापड़ा गंगोह (सहारनपुर) समेत कुछ अन्य लोगों को गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर वर्धमान ढाबे के पीछे वीरान जगह से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार अन्य लोगों की पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। पूछताछ में पता चला है कि ये लोग पंजाब समेत यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में कत्ल, डकैती व अन्य वारदातों में संलिप्त हैं। यही नहीं पिछले दिनों थरियाल (पठानकोट) में क्रिकेटर सुरेश रैनी की बुआ के घर हुए हमले में भी इन्हीं का हाथ था। यही नहीं ये लोग गिद्दड़बाहा के गांव हुस्नर में भी 25-26 फरवरी 2020 की रात लूट को अंजाम दे चुके थे। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से 12 बोर की बंदूक, दो रॉड व एक लकड़ी का दस्ता बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट और डकैती ही इनका काम

पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा के कई जिलों में लूटपाट करने वाले ये आरोपी यही काम करते आ रहे हैं। गिरोह के सदस्यों ने कबूला है कि वह किसी भी राज्य में क्यों न चले जाएं, सिर्फ लूटपाट व डकैती ही इनका काम है। आरोपियों ने बताया कि वह सामान बेचने के और भिखारी बनकर घरों की रेकी करते थे। बाद में रात के समय हथियारों से लैस होकर घरों में दाखिल होकर सो रहे लोगों पर हमला कर गहने, रुपये व कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते। 

मुख्य आरोपी रिंडा: एएसआई 
एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी रिंडा ने जबसे होश संभाला है, तबसे ऐसी ही लूटपाट करता रहा है। अपराधियों का यह गिरोह बिना हमला किए लूट को अंजाम नहीं देता था। चारों आरोपी कई मामलों में वांटेड हैं। 

ये बेशक यूपी से हैं, मगर इनका कोई पक्का ठिकाना नहीं है। ये सभी विभिन्न राज्यों में जाकर शातिर तरीके से पहले लोगों के घरों के आसपास रेकी करते हैं फिर मौका देखकर लूटपाट को अंजाम देते हैं। वहीं पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को गिद्दड़बाहा की कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed