पेटीएम से ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर, पैकिंग खोली तो उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 निवासी व्यक्ति को ऑनलाइन शॉपिंग महंगी पड़ गई। उसने 33 हजार 350 रुपये का एचटीसी का मोबाइल ऑर्डर किया था, जबकि पैकेट में साबुन की टिकिया निकली।
इसके बाद पीड़ित ने पेटीएम के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। सेक्टर-37 डी निवासी रजनीश सोनी ने बताया कि 13 नवंबर को उन्होंने एक मोबाइल ऑनलाइन बुक करवाया था।
उन्होंने मोबाइल की कीमत एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अदा कर दी। यह बुकिंग उन्होंने दिल्ली से की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार मोबाइल डिलीवरी आठ दिन बाद उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पर हुई।
जब उन्होंने पार्सल खोला तो मोबाइल के पैकेज में साबुन की टिकिया निकली। इसके बाद उन्होंने ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन एजेंसी वालों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इसे रिप्लेस करने से साफ इनकार कर दिया।
ऐसी हुई ठगी
शिकायतकर्ता ने बताया कि दस नवंबर से दिल्ली में थे। मोबाइल बुक करने के तीन दिन बाद पार्सल उनके घर पर आया। उनके छोटे भाई ने पार्सल रिसीव करके संभालकर रख लिया। जब 23 नवंबर को वापस आकर पार्सल खोला तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल के पैकेट में साबुन की टिकिया निकली।
यह मिला जवाब
शिकायतकर्ता के अनुसार ईमेल पर उन्होंने कंपनी को 25 बार शिकायत की। उनका जवाब आया कि आपने 48 घंटे में इसकी शिकायत नहीं की थी। इसलिए इसमें आपकी कोई मदद नही की जा सकती है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर कंपनी ने मोबाइल भेजा है तो उसका आईएमईआई नंबर ट्रेस करवाया जाए।
आरोपियों पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी रंजोत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच साइबर सेल को सौंपी जाएगी। वहीं, डीएसपी साइबर सेल रीना यादव ने बताया कि केस अभी तक उनके पास ट्रांसफर नहीं हुआ है। आने के बाद केस की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह की काफी शिकायतें आ रही हैं।