फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One person arrested with fake currency in Patiala of Punjab

Patiala News: 5वीं पास का कारनामा, वेब सीरीज देखी और छापने लगा नोट, 1.60 लाख की जाली मुद्रा के साथ काबू

Thu, 04 May 2023 09:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 May 2023 09:21 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जाली करंसी का ही एक मुकदमा पहले ही पटियाला के थाना कोतवाली में दर्ज है, जो साल 2014 का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक वेब सीरीज देखकर जाली करंसी बनाना सीखा है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
One person arrested with fake currency in Patiala of Punjab
पटियाला में नकली मुद्रा के साथ पकड़ा गया व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी मात्रा में जाली करंसी समेत पटियाला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पांचवीं पास यह आरोपी एक वेब सीरीज को देखकर जाली नोट बनाना सीखा और फिर अपने घर में इसने आधुनिक मशीनरी लगाकर पूरा सेटअप तैयार किया और जाली करंसी छापने लगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी इसी के चलते पिछले काफी समय से भोले-भाले लोगों के साथ ठगी करके जाली करंसी को चला रहा था। साथ ही आरोपी की ओर से अन्य लोगों को जाली करंसी की सप्लाई भी की जाती थी। आरोपी के खिलाफ थाना जुल्कां में केस दर्ज करके पुलिस ने आगे जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी दर्शन सिंह नगर पटियाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि थाना जुल्कां पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजेश कुमार नाम का व्यक्ति कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर व अन्य मशीनों के साथ जाली भारतीय करंसी नोट तैयार करके असली के तौर पर इस्तेमाल करता है। आरोपी पटियाला की तरफ से बाइक पर जाली करंसी लेकर दूधनसाधां साइड किसी को देने आ रहा है। इस सूचना पर आरोपी को तुरंत काबू करके उसके पास से 50 हजार रुपये की जाली करंसी बरामद की गई। इसमें 500-500 रुपये के 100 जाली नोट थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दबिश में कमरे से अल्ट्रावायलेट ब्लोअर बेल्ट मशीन, कंप्यूटर, चार कलर प्रिंटर, स्कैनर बरामद
पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह खुद अपने किराये के मकान के एक कमरे में जाली नोट तैयार करता है। इसके लिए उसने बाकायदा पूरा सेटअप लगा रखा है। इसके आधार पर पुलिस पार्टी ने घर पर दबिश दी तो वहां कमरे से एक अल्ट्रावायलेट ब्लोअर बेल्ट मशीन (नोट सुखाने में इस्तेमाल की जाती थी), एक कंप्यूटर सेट समेत चार कलर प्रिंटर/स्कैनर, एक जुगाड़ू टेबल बरामद की। 

इस टेबल पर क्लैंप फिट थे और जिसे आरोपी नोट छापने व काटने में इस्तेमाल करता था। हरे रंग की चमकीली पट्टियां भी बरामद की गई हैं, जिनको नोट में हरी पट्टी डालने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। तीन लकड़ी के सांचे बरामद हुए हैं, जिनको नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो, आरबीआई जैसे लिखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। साथ ही एक प्रेस, एक ड्राअर और अन्य सामान मिला है। कमरे से 1.10 लाख रुपये की जाली करंसी भी बरामद हुई है।

आरोपी के खिलाफ पहले भी जाली करंसी का एक केस दर्ज
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जाली करंसी का ही एक मुकदमा पहले ही पटियाला के थाना कोतवाली में दर्ज है, जो साल 2014 का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक वेब सीरीज देखकर जाली करंसी बनाना सीखा है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि वह जाली नोट कहां-कहां इस्तेमाल करता था। जल्द ही उसे अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed