{"_id":"61e5b7665d4c9e54115c59b5","slug":"one-lakh-can-of-expired-milk-powder-found-in-patiala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों की सेहत से खिलवाड़: पाउडर वाला दूध पिलाने से पहले यह खबर पढ़ लें, पटियाला में पकड़ा गया बड़ा 'खेल'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्चों की सेहत से खिलवाड़: पाउडर वाला दूध पिलाने से पहले यह खबर पढ़ लें, पटियाला में पकड़ा गया बड़ा 'खेल'
अगर आप अपने बच्चों को डिब्बे वाला दूध पिला रहीं हैं तो सावधान हो जाइए और इस खबर को जरूर पढ़ें। दरअसल, पंजाब के पटियाला में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने का बड़ा मामला सामने आया है। यहां बच्चों का खराब दूध पाउडर नई पैकिंग में तैयार किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापा मारकर मामले का खुलासा किया। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्टरी के मैनेजर व यहां काम करने वाली एक महिला से पूछताछ की है। मामले की अग्रिम जांच की जा रही है। लगभग एक लाख ऐसे डिब्बे पकड़े गए हैं जिनकी तिथि समाप्ति हो गई थी।
2 of 5
पटियाला में बरामद मिल्क पाउडर के डिब्बे।
- फोटो : अमर उजाला
पटियाला के औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बच्चों का पाउडर दूध पैक करने वाली एक फैक्टरी में सोमवार देर शाम छापा मारा। विभाग की टीमों ने एक्सपायरी डेट के करीब एक लाख दूध के डिब्बों को बरामद किया। काफी मात्रा में अलग-अलग तरह की दवाएं भी जब्त कीं। खबर लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई जारी थी।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
असिस्टेंट सिविल सर्जन डॉ. विकास गोयल ने बताया कि किसी एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) ने विभाग से शिकायत की थी। इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डॉ. शैली जेटली की अगुवाई में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर पटियाला के औद्योगिक क्षेत्र में बच्चों का दूध पाउडर पैक करने वाली इस फैक्टरी पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
छापे में टीमें उस समय हैरान रह गईं, जब मौके से एक्सपायरी डेट वाले मिल्क पाउडर के डिब्बों को भारी मात्रा में बरामद किया गया। इन डिब्बों को नई पैकिंग में तैयार किया जा रहा था, जो सीधे तौर पर बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ था। साथ ही काफी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं भी बरामद की गईं। इनमें पैरासिटामोल के अलावा मल्टी-विटामिन व अन्य दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इन सभी को विभाग ने कब्जे में ले लिया है। मौके से पुलिस ने फैक्टरी के मैनेजर व वहां काम करने वाली एक महिला से पूछताछ की है। मैनेजर फिलहाल फैक्टरी मालिक के दिल्ली होने की बात कह रहा है। डॉ. विकास गोयल ने कहा कि दूध के सैंपल भी लिए गए हैं, ताकि यह भी पता लगाया जा सके कि कहीं यह नकली तो नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद फैक्टरी मालिक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।