Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only son riding an e-scooter dies after being hit by an unidentified vehicle

Jind News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-स्कूटी सवार इकलौते बेटे की मौत

Sat, 28 Nov 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Only son riding an e-scooter dies after being hit by an unidentified vehicle
सफीदों।
विज्ञापन

रामनगर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-स्कूटी सवार रामनगर निवासी 17 वर्षीय तरुण की मौत हो गई। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। पिता की मौत के बाद वह अपनी मां का सहारा बनने के लिए रिश्तेदार के पास काम सीख रहे थे।
गोहाना तहसील के गांव मुडलाना निवासी रामगोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सोनिया की शादी रामनगर निवासी विनोद के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटी तमन्ना शादीशुदा है, जबकि तरुण उनका इकलौता बेटा था। शुक्रवार शाम तरुण किसी काम से ई-स्कूटी पर गांव बिटानी गया था। वहां से दोस्त को छोड़कर वापस रामनगर लौट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी ई-स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि मृतक के मामा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed