{"_id":"64b3a0d420494f79ce0ea6f3","slug":"one-killed-in-road-accident-in-hisar-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजन खफा, कहा- नहीं उठाएंगे शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजन खफा, कहा- नहीं उठाएंगे शव
Sun, 16 Jul 2023 01:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:21 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को सेक्टर 14 में रहने वाले बजे सिंह स्कूटी पर सवार होकर चौथा मिल के नजदीक दूध लेने जा रहे थे। जब वह मिल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। कार उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई।
विज्ञापन
हिसार के नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करते डीएसपी कप्तान सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा मार्ग पर चौथा मिल के नजदीक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 70 वर्षीय खरखड़ी निवासी रिटायर्ड वीएलडीए बजे सिंह की मौत हो गई। रविवार सुबह परिजनों और भारतीय किसान यूनियन व पगड़ी संभाल जट्टा के सदस्यों ने शव लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक कार चालक गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक शव नहीं उठाएंगे। फिलहाल मौके पर डीएसपी कप्तान सिंह पहुंचे हैं और परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को सेक्टर 14 में रहने वाले बजे सिंह स्कूटी पर सवार होकर चौथा मिल के नजदीक दूध लेने जा रहे थे। जब वह मिल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। कार उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे छोड़ दिया। इसी बात को लेकर परिजन और किसान यूनियन के सदस्य खफा है और उन्होंने कहा है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक शव नहीं उठाएंगे। डीएसपी कप्तान सिंह और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन