{"_id":"5bf70181bdec2241c05937ec","slug":"one-killed-in-firing-in-student-groups-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंच पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, छात्रों के दो गुटों में फायरिंग, एक की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेंच पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, छात्रों के दो गुटों में फायरिंग, एक की हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के मॉडल टाउन पुलिस चौकी के पास स्थित डबल पार्क में गुरुवार दोपहर छात्र गुटों में मारपीट और फायरिंग हो गई। इसमें इंटर के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बीए का एक छात्र घायल हो गया। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल छात्र समेत चार नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्र गुटों में दो माह पूर्व एमडीयू में चाय के बूथ पर बेंच पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे कार और बाइक पर सवार कुछ छात्र डबल पार्क में पहुंचे। पहले दोनों छात्र गुटों में कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से भी हमला किया। इसी दौरान फायरिंग की गई। असौदा गांव के रहने वाले पूर्व पार्षद अशोक के भतीजे व गौड़ कालेज में इंटर के छात्र लोकेश को बगल में गोली लगी।
विज्ञापन
सांघी गांव निवासी जाट कॉलेज के बीए के छात्र राकेश के पैर में गोली लग गई। दोनों छात्रों को पीजीआई ले जाया जा रहा था, लेकिन लोकेश की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि राकेश को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और एसपी मौके पर पहुंचे। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि राकेश और लोकेश के बीच दो माह पूर्व एमडीयू में चाय के बूथ पर बेंच पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में रंजिश रखने लगे थे। इसी के चलते वारदात अंजाम दी गई। लोकेश के भाई अमित की शिकायत पर घायल राकेश के अलावा राजू, योगेश समेत चार नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।