{"_id":"5b44e0834f1c1b5d478b5c48","slug":"one-kg-heroin-recovered-from-car-in-sirsa-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में कार से एक किलो हेरोइन बरामद, चालक गिरफ्तार, सीआईए ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरसा में कार से एक किलो हेरोइन बरामद, चालक गिरफ्तार, सीआईए ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिरसा (हरियाणा)
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए टीम ने मंगलवार तड़के 5:30 बजे हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल के पास एक कार से एक किलो हेरोइन पकड़ चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये है। उधर ओढां में भी 65 ग्राम हेरोइन समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि डबवाली सीआईए ने मंगलवार को हिसार रोड पर दिल्ली पुल के पास नाका लगा रखा था। तलाशी लेने के लिए फतेहाबाद की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने रुकवाया। कार की सीट के नीचे से एक डिब्बा तलाशी में मिला। डिब्बे में हेरोइन रखी थी। टीम ने डीएसपी रवींद्र सिंवर को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने वजन करवाया तो हेरोइन एक किलोग्राम निकली।
पुलिस ने कार चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली से हेरोइन की खेप लेकर सिरसा आ रहा था। वहीं, सीआईए सिरसा ने इनोवा सवार 3 लोगों को 65 ग्राम हेरोइन समेत पन्नीवाला मोटा के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डबवाली निवासी संदीप, राजेंद्र उर्फ भूरिया, सतीश के रूप में हुई है।