फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one hundred and twenty million heroin seized, 4 arrested

बारह करोड़ की हेरोइन बरामद, 4 गिरफ्तार

Wed, 11 Jun 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jun 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
one hundred and twenty million heroin seized, 4 arrested

जालंधर/लुधियाना। ड्रग्स के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। 11 करोड़ की हेरोइन के साथ जालंधर से देहात पुलिस की टीम ने तीन तस्करों को काबू किया, वहीं एंटी नारकोटिक्स सेल ने लुधियाना में 75 लाख के हेरोइन के साथ एक तस्कर को दबोच लिया।

विज्ञापन


जालंधर एसपी (डिटेक्टिव) हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि विधीपुर फाटक के पास नाकेबंदी कर पुलिस ने स्कोडा कार को रोका। कार में सवार लोगों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ बैंजा और सरिंदर सिंह कपूरथला निवासी के रूप में हुई। दोनों से एक किलो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम नाकेबंदी कर जीटी रोड महितपुर टी प्वाइंट पर कैंटर ड्राइवर मुमताज निवासी रामपुर (यूपी) को काबू कर सवा किलो हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत छह करोड़ रुपये है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एंटी नारकोटिक्स सेल ने लुधियाना में एक तस्कर को 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 75 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस ने सराभा नगर निवासी निर्मलजीत सिंह उर्फ निम्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी मूल रूप से अमृतसर के गांव भोरसी राजपुता का रहने वाला है।


पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed