{"_id":"640449d61ba6c5122c09db94","slug":"old-man-murdered-in-mauli-baidwan-village-of-mohali-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: नाबालिग पोती पर थी गलत नजर, सुबह पांच बजे घर में घुसा, रोकने पर दादा को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: नाबालिग पोती पर थी गलत नजर, सुबह पांच बजे घर में घुसा, रोकने पर दादा को पीटकर मार डाला
Sun, 05 Mar 2023 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:31 PM IST
सार
सुबह करीब पांच बजे आरोपी गुरप्रताप दीवार फांद कर घर में घुसा और बाथरूम में छिप गया। मृतक की बहू रूपिंदर कौर ने आरोपी को देखा और शोर मचा दिया। इसके बाद घर वालों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने खुद को बचाने के लिए जगतार सिंह को मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मृतक जगतार सिंह
- फोटो : फाइल
विस्तार
मोहाली के गांव मौली बैदवान में एकतरफा प्यार में युवक ने 62 वर्षीय बुजुर्ग जगतार सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान गुरप्रताप सिंह उर्फ सोना वासी मौली बैदवान के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी स्वर्ण कौर ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे आरोपी गुरप्रताप दीवार फांद कर उनके घर में घुसा और बाथरूम में आकर छिप गया। जब सुबह उनकी बहू रूपिंदर कौर उठी तो उसने आरोपी को वहां छिपा हुआ देखा। इस पर उसने शोर मचा दिया। इसके बाद जगतार सिंह समेत घर वालों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने खुद को बचाने के लिए जगतार सिंह को मारना शुरू कर दिया। कई बार उसकी छाती पर वार किए और उसका सिर पानी वाली मोटर पर पटका।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी दीवार फांद कर वहां से भाग निकला लेकिन आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पिटाई के कारण बुजुर्ग जगतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल में रखा गया है। आरोपी गुरप्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी गुरप्रताप सिंह मृतक की पोती का काफी समय से पीछा कर रहा था। इसके लिए कई बार उसे चेतावनी भी दी गई थी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। गलत मंशा से वह रविवार सुबह लड़की के घर में घुसा जहां पर उसकी घरवालों से हाथापाई हुई। इस दौरान दादा जगतार सिंह की मारपीट से मौत हो गई।