{"_id":"a80d3dfe39760ff22fc2cffba732f45b","slug":"obc-atm-robbed-by-security-guard-in-kapurthala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड ने ही लूटा ATM, सवा 6 लाख लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिक्योरिटी गार्ड ने ही लूटा ATM, सवा 6 लाख लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्योरिटी गार्ड ही एटीएम से सवा 6 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया। वारदात पंजाब के कपूरथला में अंजाम दी गई। गार्ड ने अपने साले और दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची थी। थाना सुभानपुर ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने गार्ड समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी जांच जसवीर सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में छुट्टी थी। गार्ड जसपाल सिंह एटीएम की सुरक्षा में तैनात था। वह सुबह 5:14 मिनट पर ड्यूटी निभाकर चला गया, उसके तीन मिनट बाद ही एटीएम में लूट हो गई। बैंक मैनेजर के छुट्टी पर होने के चलते कार्यकारी मैनेजर सुशील कुमार सलवान को एटीएम टूटने की सूचना मिली तो थाना सुभानपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
थाना सुभानपुर के एसएचओ सुखपाल सिंह ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। एसएचओ ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें गार्ड जसपाल सिंह की शमूलियत दिखाई दी। 27 जनवरी को पुलिस को पता लग गया कि यह लूट की कोशिश जसपाल सिंह निवासी डोगरांवाल कपूरथला ने अपने ममेरे साले जागीर सिंह निवासी गुरदासपुर, लाडी निवासी डोगरांवाल और मनजीत पाल निवासी जालंधर के साथ मिलकर की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मनजीत पाल कारपेंटर है। उसे एटीएम का पासवर्ड कॉल और एटीएम लगाने का काम जानता है, लेकिन गलत पासवर्ड कॉल होने से एटीएम नहीं खुला तो चारों ने रॉड, ग्राइंडर और अन्य सामान के साथ तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। बैंक मैनेजर के अनुसार एटीएम में 6.14 लाख रुपये थे।
थाना सुभानपुर के एसएचओ सुखपाल सिंह ने बताया कि दो आरोपियों ने करतारपुर थाना ब्यास से एक मोबाइल, जिला गुरदासपुर के घुमान से एक महिला से मोबाइल व पर्स और गांव वीला बज्जू थाना घुमान में मोटरें व सिलेंडर चोरी करने की वारदात कबूली हैं। इन आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।