फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nursing student commit suicide at landra, mohali crime news

दीवार पर लिखा- मुझसे गलती हो गई, प्लीज मुझे माफ करना और लगा लिया फंदा

Tue, 07 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (बनूड़/लांडरां)मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, (बनूड़/लांडरां)मोहाली Updated Tue, 07 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Nursing student commit suicide at landra, mohali crime news
सुसाइड - फोटो : Demo Pic
ज्ञान सागर अस्पताल में रविवार रात करीब 10 बजे एक नर्सिंग स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान कैथल (हरियाणा) की कोमलप्रीत कौर (19) के रूप में हुई है। कॉलेज मैनेजमेंट के मुताबिक वह बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बनूड़ थाने के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के कमरे की दीवार पर मिस यू पापा, सॉरी ब्रदर, लव यू ऑल एंड मिस यू सो मच, मिस यू ऑल फ्रेंड एंड सॉरी फार ऑल माई मिस्टेक। प्लीज मुझे माफ करना.. लिखा मिला है।
विज्ञापन


उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सहपाठियों ने बताया कि रविवार को शाम में सभी छात्राएं हॉस्टल में थीं। कुछ देर के लिए उनकी सहेलियां बाहर चली गई। जब वह कमरे में लौटीं तो देखा कि कोमलप्रीत पंखे से फंदा के सहारे लटक रही थी। इसके बाद उन्होंने कॉलेज की मैनेजमेंट को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल मैनेजमेंट ने मामले की जांच कराने की बात कही है। इसकी सूचना मिलते ही कोमलप्रीत के पिता रघवीर सिंह निवासी गांव नागला जिला कैथल रात दो बजे कालेज पहुंच गए। जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


परिवार के मेंबर यदि किसी पर आशंका जताते हैं तो मामले की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि ज्ञान सागर मेडिकल के सभी स्टाफ पांच महीने से सैलरी न मिलने के कारण हड़ताल पर हैं। इस कारण छात्रा की पढ़ाई नही हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed