{"_id":"012663190ddd0057c4b050d550d0236e","slug":"nri-s-car-and-theft-of-goods-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का लाखों का सामान कार समेत ले उड़े चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का लाखों का सामान कार समेत ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 02 Oct 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए भारत आए एक एनआरआई परिवार की कार फेज-4 स्थित घर के बाहर से चोरी हो गई। वारदात सोमवार रात की है। कार में दुल्हन का सारा सामान था। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना फेज-1 पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना फेज-4 के मकान नंबर 739 के बाहर की है। एक एनआरआई लड़की और उसका चाचा अश्वनी चड्ढा तलवाड़ा शॉपिंग करने के लिए गए हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात को उन्होंने ज्वेलरी और नकदी कार से बाहर निकाल ली थी, जबकि दुल्हन का सारा सामान और कपडे़ कार की डिग्गी में भी रखे हुए थे।
विज्ञापन
जब सुबह उठे तो देखा कि कार चोरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना फेज-1 को शिकायत दी जा चुकी है। संपर्क करने पर थाना फेज-1 के एसएचओ पवन शर्मा ने कहा कि मामले की शिकायत आई है, पर अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि फेज-4 में कुछ समय से कार चोर गिरोह सक्रिय है। कुछ दिन पहले फेज-4 स्थित ढींगरा क्लीनिक में दवा लेने आए पंजाब शिक्षा बोर्ड के सुपरिटेडेंट की कार बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस अभी तक उसे भी बरामद नहीं कर पाई है।