{"_id":"5b6302834f1c1b6e118b6ed3","slug":"nri-burnt-alive-with-his-family-three-people-died-in-kapurthala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ खुद को लगाई आग, सामने आई ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ खुद को लगाई आग, सामने आई ये वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
मृतक एनआरआई और पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्डन से बुधवार देर रात भारत लौटे एक व्यक्ति ने गुरूवार सुबह चार बजे सो रहे अपने दोनों बच्चों, पत्नी और खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पति, बेटे और बेटी की अस्पताल पहुंचते समय मौत हो गई। वहीं पत्नी ने जालंधर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भाई के परिवार को बचाने के चक्कर में मृतक की बहन भी झुलस गई। उसका जालंधर के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना सदर की पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी इंवेस्टीगेशन जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि गांव काला संघिया का 35 वर्षीय कुलविंदर सिंह डेढ़ साल पहले जार्डन गया था। घर में उसकी 30 वर्षीय पत्नी मनदीप कौर, आठ साल की बेटी सोनल और पांच साल के बेटा अभि के अलावा माता महिंदर कौर और बहन जसविंदर कौर थे। उसकी पत्नी मनदीप कौर के किसी से संबंध बन गए थे और इसके बारे में उसे फोन पर पता चला था। एसपी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 11 बजे कुलविंदर जार्डन से भारत अपने घर काला संघिया पहुंचा।

चार लोगों पर परेशान करने का आरोप
जांच करते पुलिस अधिकारी
गुरूवार सुबह चार बजे कुलविंदर उठा और दोनों बच्चों अभि-सोनल और मनदीप कौर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रही उसकी मां महिंदर कौर और बहन जसविंदर कौर मौके पर आईं। जसविंदर ने भाई के परिवार को बचाने की कोशिश की, जिससे वह खुद भी झुलस गई।
दम तोड़ने से पहले मनदीप कौर को पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव के चार लोगों बलकार सिंह, तीर्थ सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी और उसकी माता सत्या देवी उन्हें परेशान कर रहे थे। इन लोगों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। उसे दिखाकर वे उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। डीएसपी सब-डिवीजन कपूरथला सरबजीत सिंह के अनुसार मनदीप कौर के सन्नी के साथ संबंध थे। जिसके बारे में मनदीप के पति को विदेश में पता चला था।