फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not even after millions Plot

धोखाधड़ी में फंसे सुखम इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधक

Fri, 15 Nov 2013 10:26 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 15 Nov 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
Not even after millions Plot
शहर में एक तरह जहां लगातार मेगा प्रोजेक्ट्स शुरू हो रहे हैं। वहीं, पैसे देने के बाद भी प्लॉट आदि न मिलने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अमेरिका निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ की एक कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ परचा दर्ज किया है।

थाना सोहाना पुलिस ने तरुण सचदेवा (मूल निवासी सेक्टर-27 चंडीगढ़) की शिकायत पर सेक्टर 17सी चंडीगढ़ स्थित सुखम इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसमें कंपनी प्रबंधकों महिंद्र अग्रवाल, तेजिंदर सिंह भाटिया, वीर रस्तोगी, अपराजित सचदेवा को नामजद किया गया है।

तरुण सचदेवा ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा था कि आरोपियों के साथ उसका सेक्टर 66ए में शरू हो रहे यलो स्टोन लैंडमार्क इंफोसिटी में प्लॉट देने के लिए 26.40 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोपियों ने उससे बयाने के रूप में 7.26 लाख रुपये ले लिए। पर अब तक न तो उसे प्लॉट दिया और न ही उसके पैसे वापस किए। शिकायत की पड़ताल डीएसपी सिटी-2 ने की। डीए लीगल से राय लेने के बाद परचा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
यह था मामला
तरुण सचदेवा को दोस्त और इस मामले की पैरवी कर रहे राजेश गोयल ने बताया कि कंपनी ने जून-09 में यह प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसमें इंडस्ट्रियल व रेसिडेंशियल प्लॉट, कॉमर्शियल साइट्स और फ्लैट प्रस्तावित थे। प्रोजेक्ट लॉन्च होते ही लोगों ने बुकिंग अमाउंट जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब लोगों को कहा गया कि तीन महीने में उन्हें अलॉटमेंट लेटर और एक साल में प्लॉट का कब्जा दे दिया जाएगा। जून-11 में उन्हें अलॉटमेंट लेटर दिया गया। वह भी इस मजबूरी में, क्योंकि उसके बाद ही आगे की पेमेंट जमा कराई जा सकती थी। पर, अलॉटमेंट लेटर में भी प्लॉट नंबर नहीं लिखा था। उसके बाद से अब तक उन्हें इंडस्ट्रियल प्लॉट का कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed