{"_id":"583058ac4f1c1b7c2290198c","slug":"not-changed-old-note-man-commit-suicide-in-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से देश बेहाल, नोट न बदले गए तो व्यक्ति ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटबंदी से देश बेहाल, नोट न बदले गए तो व्यक्ति ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 19 Nov 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी ने एक और शख्स की जान ले ली… मामला पंजाब के लुधियाना का है। नोटबंदी के बाद शिवपुरी इलाके में रहने वाला अनिल कुमार पिछले तीन दिन से बैंक में पैसा बदली करवाने के लिए जा रहा था, लेकिन उसके नोट बदली नहीं हो रहे थे। उसके पास खर्च चलाने को पैसे नहीं थे।
शनिवार सुबह उसने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब उसकी पत्नी बाजार से आई तो वह फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक अनिल के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि उसका काम नहीं चल रहा था। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और काफी परेशान चल रहा है। इसी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत के बाद किसी को तंग न किया जाए।

नहीं थे खर्च चलाने को भी पैसे, तीन दिन से जा रहा था बैंक
जानकारी के अनुसार अनिल फड़ी पर बच्चों के कपड़े बेचने का काम करता है। पिछले कुछ दिन से उसका काम नहीं चल रहा था। ऊपर से केंद्र सरकार के आदेश के बाद पांच सौ रुपये और हजार रुपये के नोट पर पाबंदी भी लग गई। उसके पास घर का खर्च चलाने के लिए भी पैसे नहीं थे। शनिवार सुबह उसकी पत्नी प्रीति काम से चली गई।
अनिल घर पर अकेला था। उसने घर में चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब उसकी पत्नी बाजार से लौटी तो अनिल का शव लटकता देखा। अनिल के पड़ोसी बलबीर सिंह ने कहा कि अनिल के पास पैसों की तंगी थी। वह पिछले तीन दिन से बैंक में नोट बदली के लिए जा रहा था, लेकिन उसके पैसे बदली नहीं हो रहे थे। जिस कारण वह काफी परेशान था।